फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Subsidy Good news for beneficiaries of Ujjwala scheme get subsidy of Rs 200 along with free connection

LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, मुफ्त कनेक्शन के साथ ही पाएं 200 रुपये की सब्सिडी

Sun, 19 Jun 2022 02:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 02:19 PM IST
सार

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। जहां उज्ज्वला लाभार्थियों को एक और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, वहीं सिलिंडर लेने पर 200 रुपये की विशेष सब्सिडी भी दी जा रही है। 

विज्ञापन
LPG Subsidy Good news for beneficiaries of Ujjwala scheme get subsidy of Rs 200 along with free connection
उज्ज्वला योजना - फोटो : फाइल

विस्तार

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। जहां उज्ज्वला लाभार्थियों को एक और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, वहीं सिलिंडर लेने पर 200 रुपये की विशेष सब्सिडी भी दी जा रही है। किसी भी गैस एजेंसी पर जाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और एक फोटो देकर निःशुल्क गैस कनेक्शन लिया जा सकता है।

विज्ञापन


वाराणसी में एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि जिले में 11 लाख गैस के कनेक्शन हैं। इसमें लगभग दो लाख उज्जवला योजना हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल गैस सिलिंडर वाले कनेक्शन के लिए आम उपभोक्ताओं को गैस के लिए 1066 और अब 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस कनेक्शन पर 2200 रुपये देना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेगुलेटर के लिए  250 रुपये देना होगा। हर एजेंसी पर ग्राहक अपने सुविधानुसार नए गैस कनेक्शन व दूसरा सिलिंडर (डीबीसी) जमानत राशि देकर प्राप्त कर सकते हैं।  प्रवक्ता मनीष चौबे के अनुसार यदि कोई दो सिलेंडर का कनेक्शन लेगा तो उसे 4400 रुपये सिर्फ सिलेंडर की सिक्योरिटी के मद में ही देने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अनुसार पांच किलोग्राम के सिलेंडर की जमानत राशि अब आठ सौ की जगह 1150 रुपये कर दी गई है। चौबे ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियां 14.2 किलोग्राम भार वाला बगैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 1066.50 रुपये में दे रही हैं। इसमें 59.62 पैसे सब्सिडी उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed