फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Low anti-corona genes in the body of UP people compared to the northeastern states

पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में यूपी वालों के शरीर में कोरोना रोधी जीन कम

Mon, 28 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Low anti-corona genes in the body of UP people compared to the northeastern states
वाराणसी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच रविवार को बीएचयू के प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोज़्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में किये गए शोध का परिणाम सामने आया है। जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लागों के शरीर में कोरोना रोधी तत्वों का आकलन करने पर पता चला कि पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोगों की तुलना में यूपी के लोगों के शरीर में कोरोना रोधी जीन कम है।
विज्ञापन

प्रोफेसर चौबे के मुताबिक फिलहाल पहले चरण में यूरोप और अमेरिका में रहने वाले लोगों के मुकाबले भारत के लोगों के शरीर में कोरोना रोधी तत्व 18 गुना अधिक है। अब दूसरे चरण में देश के अलग-अलग राज्यों में 50 साल तक के 5641 लोगों का सैंपल लेकर शोध किया गया। उसके मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों में नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के लोगों का डीएनए 80 से 100 प्रतिशत है। इस वजह से उनके शरीर मे कोरोना का असर कम रहने का परिणाम सामने आया हैं। जबकि वाराणसी, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, लखनऊ सहित यूपी के अन्य जिलों के लोगों के शरीर में केवल 46 से 55 प्रतिशत ही कोरोना रोधी जीन है जबकि महाराष्ट्र में यह केवल 33 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां जीन की फ्रीक्वेंसी अधिक थी वहां इंफेक्शन और मृत्यु दर समान से कम है।
विज्ञापन

शोध स्विट्जरलैंड के जनरल में हुआ प्रकाशित
प्रो.ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि हमारा ये शोध स्विट्जरलैंड स्थित साइंस जनरल फ्रंटियर इन जेनेटिक्स में ऑनलाइन अंक में प्रकाशित भी हुआ है।
शोध में शोध छात्र अंशिका, रूद्र, नर्गिस, प्रज्वल, निखिल, कलाम, आईएमएस बीएचयू के डॉक्टर पवन कुमार दुबे, डॉक्टर अभिषेक पाठक, बीरबल सहनी, इंस्टीट्यूट लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. नीरज राय और यूनिवर्सिटी ऑफ ढाका बांग्लादेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गाजी सुल्ताना भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed