{"_id":"5e0dd0cc8ebc3e880d69c830","slug":"lovers-married-in-temple-jansa-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घंटों पंचायत के बाद एक-दूसरे के हुए प्रेमी युगल, पुलिस और परिजनों के सामने हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों पंचायत के बाद एक-दूसरे के हुए प्रेमी युगल, पुलिस और परिजनों के सामने हुआ विवाह
Thu, 02 Jan 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के जंसा थाने में बुधवार को घंटों की पंचायत के बाद प्रेमी युगल के विवाह का निर्णय लिया गया। इसके बाद पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में जंसा थाने के पास स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
जंसा थाना के पचवार गांव का युवक और बरनी गांव की युवती का लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। नया वर्ष मनाने के लिए युवक मंगलवार की रात युवती के घर पहुंचा। युवती के परिजनों को युवक की मौजूदगी की भनक लगी तो उसे घर से खोज निकाला और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह युवक और युवती के परिजन जंसा थाने पहुंचे और पंचायत शुरू हुई। पंचायत में शिव शक्ति अनाथ आश्रम के महंत रंगनाथ दूबे को भी बुलाया गया।
परिजनों के सामने भी युवक और युवती एक-दूसरे से शादी की बात पर अड़े रहे। कोई रास्ता न देख परिजनों ने शादी का निर्णय लिया और शिव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डाल कर साथ रहने का संकल्प लिया।