फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover-girlfriend got married on the road

Varanasi News: सड़क पर कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

Sun, 13 Aug 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend got married on the road
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के मढ़वा में प्रेमी युगल की शादी बीच सड़क करा दी गई। खास बात यह रही कि युवती के परिजनों ने ही लोगों को जुटाया और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के बीच दोनों की शादी कराई। इसके बाद युवती से नाता तोड़ने की बात कहकर उसे उसके पति के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

गोइठहां निवासी एक युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इसे लेकर दोनों के परिजनों ने आपत्ति जताई, लेकिन युवक और युवती शादी करने की जिद पर अड़ गए। युवती के परिजन उसके प्रेमी से शादी के खिलाफ थे। बृहस्पतिवार को युवती का प्रेमी उससे मिलने पहुंचा। युवती के परिजन आजिज आकर दोनों को अपने मुहल्ले की ही सड़क पर ले आए और आसपास के लोगों को भी बुलाया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि दोनों बालिग हैं। दोनों की मर्जी से युवती के परिजनों ने शादी कराई है। शादी के बाद युवती युवक के घर चली गई। बाद में परिजन मंदिर से दोनों की शादी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed