फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover couple suicide in varanasi

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Thu, 10 May 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 10 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Lover couple suicide in varanasi
demo pic
बनारस में एक प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया। प्रेमी युगल दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। इस कारण परिजन शादी को तैयार नहीं हुए तो दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। सारनाथ पुलिस की सूचना पर बुधवार को दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के सुरेरी थाना अंतर्गत गोपालपुर निवासी सूरज गौड़ (20) बाबतपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह कर बाइक मैकेनिक का काम करता था। वहीं, ज्योति गौड़ (20) सारनाथ के हरि नगर कालोनी में रहती थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सूरज के गांव में ज्योति का ननिहाल था और इसी वजह से दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। ज्योति के ननिहाल आने-जाने के दौरान ही सूरज से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार ज्योति रविवार की शाम से घर से गायब थी और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो सूचना सारनाथ थाने पर दी गई थी। बुधवार की शाम सूरज और ज्योति सारनाथ के घुरहूपुर क्षेत्र में गेस्ट हाउस में किराये पर कमरा खोज रहे थे। दोनों के पास जो परिचय पत्र था उस पर स्थानीय पता दर्ज था इसी वजह से उन्हें कमरा नहीं मिल पा रहा था। 

परिजनों का कुछ भी बोलने से इंकार

Lover couple suicide in varanasi
demo pic
इसके बाद सूरज और ज्योति घुरहूपुर में मुनारी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर पहुंचे और पीने का पानी मांगने के साथ ही जमीन पर गिर पड़े। दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा तो स्थानीय दुकानदार ऑटो से दोनों को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाए।

जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। बुधवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद दोनों के परिजनों ने घटना के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट के अनुसार दोनों आपसी रजामंदी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कसूर नहीं है और ना ही इसके लिए किसी को परेशान किया जाए।

वहीं, इंस्पेक्टर सारनाथ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे और इसके चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से दोनों ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed