वाराणसी: प्रेमी युगल ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी, लावारिस हालत में मिली बाइक और हैंडबैग
सामनेघाट पुल पर सोमवार देर शाम प्रेमी युगल के कूदने की जानकारी पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों से खोजबीन कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर बाइक और हैंडबैग मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर-सामनेघाट गंगा पुल से युवक-युवती गंगा में कूद गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार देर शाम साढ़े छह बजे जौनपुर नंबर की बाइक से एक युवक व युवती पुल पर पहुंचे। दोनों ने आपस में कुछ देर तक बात की फिर हाथ पकड़कर रेलिंग से छलांग लगा दी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक पर एक बैग मिला। जिसमें दो आधार कार्ड, 5070 रुपये, एक मोबाइल, युवक युवती के मार्कशीट, फोटो व टिफिन मिला। पुलिस के अनुसार, आधार कार्ड से युवक की पहचान कुवरदहा लाइन बाजार जौनपुर के लालचंद्र प्रजापति के पुत्र नीलेश प्रजापति (24) के रूप में हुई, जबकि युवती की पहचान मदारपुर जमालपुर निवासी के रूप में हुई।
पुलिस ने बैग में प्राप्त एक मोबाइल के नंबर निकाल कर परिजनों को सूचना दी है। नीलेश के बड़े भाई महेश ने बताया कि नीलेश सुबह से ही बिना किसी को बताए निकला है, जो अभी तक घर नहीं आया है। घटना के बाद परिजन जौनपुर से रामनगर के लिए निकल चुके हैं ।
रामनगर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि दो लोगों के कूदने की सूचना मिली है। कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस संदर्भ में परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दारोगा और पत्नी के बीच का विवाद पहुंचा थाने
नक्खी घाट पुल से नदी में कूदकर युवती ने दी जान
वरुणा नदी के नक्खी घाट पुल से सोमवार की सुबह युवती ने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने एनडीआरएफ और गोताखोरों से युवती की खोजबीन कराई। दो घंटे बाद शव बरामद किया गया। नक्खी घाट निवासी मुन्ना चौधरी की पुत्री नेहा चौधरी (18) सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी।
वापस आने के कुछ देर बाद वह फिर घर से बाहर निकल गई। नक्खी घाट पुल पर पहुंचकर उसने वरुणा नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर नेहा के परिजन भी सूचना पाकर नक्खी घाट पुल पर पहुंच गए। नेहा के परिजन उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट तौर पर नहीं बता पाए।