{"_id":"56f997264f1c1bfa02f009cf","slug":"love-the-homeland-will-do-the-same-cheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्हें वतन से प्यार, वही करेंगेे जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्हें वतन से प्यार, वही करेंगेे जयकार
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Tue, 29 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
गीत प्रस्तुत करते मनोज तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायन और अभिनय के बाद अब देश की सियासत में युवाओं के रोल माडल बने सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है मगर कुछ लोग हैं जो इस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। विकास की गाड़ी को पटरी से उतारना चाहते हैं। इसके लिए वे लगातार साजिश कर रहे हैं। साफ कहा कि जिन्हें देश से प्यार होगा वे भारत माता के जयकारे जरूर लगाएंगे।
सोमवार की दोपहर भाजपा सांसद मनोज तिवारी जैतपुरा स्थित संवासिनी गृह पहुंचे थे। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बुआ का किरदार निभाने वाली बॉलीवुड अदाकारा उपासना सिंह भी उनके साथ थीं। दोनों ही कलाकारों ने संवासिनियों के साथ होली खेलकर इस लमहे को यादगार बना दिया। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया के लोगों से बातचीत में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज ने कहा कि देश को तोड़ने के लिए
कुछ शक्तियां लगातार गलत बयानी कर रही हैं। हालांकि इससे कुछ नुकसान होने वाला नहीं। मनोज
ने यहां अपने गायकी कैरियर से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं। मनोज ने होली गीत सुनाकर संवासिनियों का मनोरंजन किया। साथ ही उन्होंने 110 संवासिनियों को बीमा कवर का
विज्ञापन
लाभ दिया। कहा कि दो महीने बाद वह एक बार फिर यहां आएंगे और संवासिनियों की यथासंभव मदद करेंगे। उधर, उपासना संवासिनी गृह में रहने वाली लड़कियों से बात कर उनकी दास्तां सुनीं। कहा कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनकी मां को भी बेटी जन्मने पर ताना सुनना पड़ा था। उपासना ने यहां एक संवासिनी के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का भी एलान किया। उन्होंने कपिल शर्मा के कामेडी शो की जमकर तारीफ की और अपनी नई फिल्म बुआ 420 के बारे में भी बताया। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल भी हैं।
देर शाम सिगरा स्थित होटल वरुणा में आयोजित होली मिलन समारोह में हांस्य व्यंग की फुहार के बीच लोगों ने अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को होली की बधाई दी। मनोज ने यहां अपने सहपाठियों के साथ होली की मस्ती की। कवि सम्मेलन में शहर में नामचीन कवियों हॉस्य व्यंग्य से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। इस दौरान डॉ. अमर अनुपम, अमरेंद्र तिवारी, आईएमए सचिव डॉॅ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. संजय राय, डॉ. अशोक राय, डॉ. सिद्धनाथ पांडेय, डॉ. नीरज सोनी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।