फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love on Valentine Day family of lover girlfriend married in the temple in Varanasi

वाराणसी: वैलेंटाइन डे पर हुआ प्यार का इजहार, फोटो देख परिजनों ने प्रेमी प्रेमिका की मंदिर में करा दी शादी

Wed, 30 Jun 2021 12:48 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 30 Jun 2021 12:48 AM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र की युवती की रिश्तेदारी जौनपुर के चंदवक में है। चंदवक निवासी युवक ने प्रेम का इजहार किया तो दोनों प्रेमी जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
 

विज्ञापन
Love on Valentine Day family of lover girlfriend married in the temple in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वैलेंटाइन डे पर सात जन्मों तक संग रहने की कसम खाने वाले प्रेमी जोड़े आखिरकार एक हो गए। परिजनों की सहमति पर प्रेमी प्रेमिका की शादी मंदिर में हुई। इसके गवाह वर और वधू पक्ष के परिजनों समेत गांव वाले बने। मामला वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

विज्ञापन


दरअसल, जौनपुर जनपद के चंदवक के युवक का चोलापुर स्थित एक गांव निवासी युवती से प्रेम हो गया। युवती का कहना था कि चंदवक में उसकी रिश्तेदारी है। जहां युवक उसे मिला था। वैलेंटाइन डे पर युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और सात जन्मों तक संग रहने का वादा किया। इसके बाद युवती ने उसके इजहार को स्वीकार कर लिया। प्रेमी प्रेमिका आए दिन परिजनों से चोरी छिपे मिलते थे।
विज्ञापन


दोनों ने फोटो खिंचाई तो कहीं से युवती के परिजन देख गए। मामला बढ़ा तो चोलापुर क्षेत्र स्थित एक विद्यालय के परिसर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रेमी प्रेमिका किसी भी कीमत पर अलग होने को राजी नहीं हुए। परिजनों को बताया कि दोनों मंदिर में एक बार शादी भी कर चुके हैं। यह सुनकर दोनों पक्ष के लोग चकित रह गए। जब लगा कि अब किसी की नहीं चलेगी तो परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी प्रेमिका का एक मंदिर में सिंदूरदान की रस्म पूरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रेमी प्रेमिका की शादी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा दोनों पक्ष की मौजूदगी में विद्यालय में हुई पंचायत में सादे कागजात पर शादी की लिखा पढ़ी भी हुई। जिसमें कई लोग बतौर गवाह शामिल हुए। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed