{"_id":"5b88d0a342c79246435d7fce","slug":"love-couple-suicide-to-hanging-with-electric-poll-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में प्रेमी युगल के शव हाईटेंशन पोल से लटके मिले, दो दिन पहले हुए थे घर से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में प्रेमी युगल के शव हाईटेंशन पोल से लटके मिले, दो दिन पहले हुए थे घर से फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mirzapur
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर जिले के नरायनपुर गांव के सोनेलाल पटेल उर्फ सोनू (17) का गांव की नंदनी पटेल (16) से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर घरवाले नाराज हो गए थे। इस पर दोनों 29 अगस्त की शाम घर से गायब हो गए थे। सुबह तक नहीं लौटने पर लड़की के घरवालों ने सोनू के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव नरायनपुर गांव स्थित बिजली के पोल से फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन भी पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली। विधि विज्ञान प्रयोगशाला और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच पड़ताल की।
mirzapur
- फोटो : amar ujala
उधर, मां का कहना था कि सोनू ने फांसी नहीं लगाई है। उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया है। आरोप लगाया कि दोनों के गायब होने के बाद लड़की के परिवार वाले घर आए थे और लड़की के नहीं आने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन पोल से बेटे द्वारा लटककर जान देने की घटना की जानकारी होते ही मृतक सोने लाल की मां दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंची। बेटे का शव लउ़की के साथ देखते ही बेहोश हो गई। कहा कि अब उसके घर का खर्च कौन चलाएगा। मेरा लाल ही पूरे परिवार का खर्च उठाता था जिसे लोगों ने मार दिया। मृतक सोनेलाल उर्फ सोनू की मां ने रो-रो कर बताया कि मेरा लड़का पुणे में काम कर घर का सारा खर्च वहन करता था। बताया कि अभी 15 दिन पहले ही वह मुंबई से छोटे भाईयों की पढ़ाई का खर्चा देने आया था।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : amar ujala
उसके कंधे पर ही पूरे परिवार के खर्च का बोझ था। अब उसके चले जाने के बाद परिवार कैसे चलेगा यह समस्या खड़ी हो गई है। कहा कि बचवन क पढ़ाई कइसे होई ई भगवान ही जाने। यह बोल कर बार बार बेहोश हो जा रही थी। सोनू तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके घर की स्थिति दयनीय है। रो रो कर लड़की को ही आरोपी बता रही थी। उसका कहना था कि नंदिनी को मना करने के बाद भी वह मेरे लड़के से छिप-छिप कर मिला करती थी आज वह अपने साथ-साथ मेरा भी घर उजाड़ दी।