{"_id":"5a86ef4e4f1c1b05738b7b5f","slug":"love-couple-jumped-in-ganga-river-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बनारस में प्रेमी युगल गंगा में कूदे, युवक को बचाया, किशोरी की होती रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में प्रेमी युगल गंगा में कूदे, युवक को बचाया, किशोरी की होती रही तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद गंगा बैराज पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साथ जी न सके तो मरने के लिए शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से छलांग लगा दी। संयोग से जिस जगह दोनों गंगा में कूदे थे, उसी जगह मल्लाह मछली पकड़ रहे थे। युवक को बचाकर पुलिस की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं किशोरी की देर शाम तक तलाश होती रही लेकिन उसका पता नहीं चला।
प्रेमी युगल शुभम (22) और छोटी (15) मिर्जापुर जिले के अदलहाट के रहने वाले बताए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, प्रेमी युगल पैदल बातचीत करते हुए पुल के बीचोंबीच पहुंचे और अचानक गंगा में छलांग लगा दी।
गंगा नदी में प्रेमी युगल को छलांग लगाते देख नाविकों ने दोनो को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में शुभम को बचा लिया लेकिन लड़की का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। होश में आने पर लड़के की पहचान शुभम और लड़की की शिनाख्त छोटी सोनकर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे अदलहाट के नई बस्ती निवासी मनोज ने बताया कि उनका बेटा शुभम कुछ दिनो से पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रहकर मिठाई की दुकान पर काम करता था। वहीं छोटी पड़ोस की रहने वाली है और वह हाईस्कूल की छात्रा है।
शुभम और छोटी के दोस्ती का पता परिवारीजनों को नहीं था। उधर, पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें छोटी की तलाश कर रही है। एसओ लंका संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। शुभम ने पुलिस को बताया कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी, साथ जी न सके तो मरने का फैसला कर लिया।