फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love couple committed suicide in chandauli

प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, युवक की मौत, आहत किशोरी के पिता की हार्ट अटैक से मौत 

Sun, 07 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Love couple committed suicide in chandauli
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली में एक प्रेमी युगल ने पड़े पर फंदे के सहारे फांसी लगा ली। युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मृत युवक किशोरी का ममेरा भाई था। पुत्री के इस कदम से आहत दोपहर बाद पिता की भी हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि किशोरी के पिता का घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


धानापुर थाना के ओदरा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का ननिहाल धीना थाना के बरहन गांव में है। मामा के यहां आते-जाते किशोरी को अपने ममेरे भाई जितेन्द्र उर्फ फत्ते (23) पुत्र मुरली से प्यार हो गया। दोनों छिप-छिप के मिलने लगे। परिवार वालों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


परिवारीजनों और रिश्तदारों ने समझाया लेकिन बात नहीं बनी। दो दिन पहले मामला धानापुर थाने पर भी पहुंचा था। पुलिस ने भी दोनों को समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। थाने से घर लौटने के बाद परिवार वालों ने भी युवक और किशोरी को देर रात तक समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिवार के लोग शुक्रवार की रात में सो गए तो युवक साइकिल लेकर घर से निकल गया। इसी तरह किशोरी भी भोर में घर से निकल गई। दोनों माधोपुर स्थित उद्यान विभाग की भूमि पर पहुंचे। यहां भोर में दोनों ने बेडशीट से फंदा बनाया और शीशम के पेड़ पर झूल गए।

इस बीच भोर में उद्यान विभाग के चौकीदार रामजी की नींद खुल गई और उसने दो लोगों को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और युवक और किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। नीचे उतार कर चेक करने पर किशोरी की सांसे चल रही थी। वहीं युवक की मौत हो चुकी थी।

यह मामला चल ही रहा था कि दोपहर बाद किशोरी के पिता की भी हृदयाघात से मौत हो गई। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि किसी पक्ष से कोई तहरीर धीना और धानापुर थाने पर नहीं मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

पिता के अात्महत्या करने के चर्चे  

Love couple committed suicide in chandauli
demo pic
किशोरी के आत्महत्या के प्रयास के बाद सदमे से पिता की मौत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना ने पूरे गांव का हिला कर रख दिया है। किशोरी के घर ग्रामीणों की भीड़ रही। ओदरा गांव निवासी किशोरी ने ममेरे भाई के साथ माधोपुर स्थित उद्यान विभाग की भूमि में शीशम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या की कोशिश की।

युवक की मौत हो गई जबकि किशोरी की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेटी के इस कदम को पिता बर्दाश्त नहीं कर सका और दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करने वाला कमला यादव अत्यंत मिलनसार था। जिसने भी इस खबर को सुना दौड़ा दौड़ा कमला के दरवाजे पर पहुंचा।

महिलाओं का तो रो-रोकर हाल बेहाल रहा। कमला यादव की दो पुत्री और एक पुत्र है। वहीं चर्चा इस बात की भी रही कि बेटी के इस कृत्य से दुखी होकर पिता ने आत्महत्या की है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नही मिली और परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed