फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lota and bowl bombs given to fight unemployment

Varanasi News: बेरोजगारी के युद्ध से निपटने के लिए दिया लोटा और कटोरा बम

Wed, 01 Apr 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lota and bowl bombs given to fight unemployment
मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वसुधैव कुटुंबकम के बैनर तले 31वें धुरंधर हास्य महोत्सव का आयोजन अस्सी घाट पर हुआ। उद्घाटन पंप (ट्रंप) को तेल लगाकर किया गया। पंप (ट्रंप) की अनुमति पर ही कवियों ने काव्य पाठ शुरू किया। कवियों को उपहार में अंडर गार्मेंट कंपनी (यूजीसी) का लंगोटा, हार्मुज से आई विशेष तेल की शीशियां, मुंह बंद रखने के लिए ताला और बेरोजगारी के युद्ध से निपटने के लिए लोटा बम, कटोरा बम, वरिया बम दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू, विशिष्ट अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, नई सुबह के डॉ. अजय तिवारी और बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बीएचयू की छात्रा कुमारी प्रिंसी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। सुप्रसिद्ध कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे ने सामाजिक विसंगतियों पर आधारित कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति दी। सह संयोजक एडवोकेट रुद्रनाथ त्रिपाठी पुंज ने तेल लगाने की महिमा का बखान करते हुए तेलाष्टकम् का पाठ किया। फिर पंप (ट्रंप) ने उल्टी बोधन (उद्बोधन) किया।
विज्ञापन

नवसंवत्सर का स्वागत करने के लिए कवियों ने सामूहिक पिपहरी वादन किया। कवियों को हास्य चश्मा पहनाया गया। लोक साहित्य भूषण साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में दिनेश देहाती (मध्य प्रदेश), ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ प्रकाश मिर्जापुरी, योगेश चौहान (सीतापुर), सतीश सागर (मध्य प्रदेश), डॉ. जयंत शाह (उत्तराखण्ड), गुंजा गुनगुन (देवरिया), लक्ष्मीकांत निर्भिक (सिंगरौली), कृष्णकांत कामिल (प्रयागराज), कृष्ण कुमार मिश्र (चंदौली), बदरी विशाल, डॉ. धर्म प्रकाश मिश्र, नागेश शांडिल्य, राजलक्ष्मी मिश्रा मन और रुद्रनाथ त्रिपाठी पुंज ने देर रात तक श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन संयोजक व हास्य कवि नागेश शांडिल्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शांडिल्य ने किया। इस मौके पर गोपाल शुक्ला, मदन मोहन पांडेय एडवोकेट, रामभरत ओझा, लल्लन तिवारी, मनोज राय, डॉ. सरोज पांडेय, मृत्युंजय महाराज, भोजपुरी गायक व नायक श्रवण सिंह, प्रभुनारायण पांडेय, कन्हैया दूबे, अंकित सेठ, विनय मिश्रा, नारे, अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, रत्नेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।


दिनेश को पं. धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरंधर हास्य सम्मान
पं. धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरंधर हास्य सम्मान हास्य कवि दिनेश देहाती (मध्य प्रदेश), पं. हरिराम द्विवेदी स्मृति लोक कवि सम्मान कवि ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ प्रकाश मिर्जापुरी, पं. चन्द्रशेखर मिश्र स्मृति ओज सम्मान कवि योगेश चौहान (सीतापुर), पं. श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति गीत सम्मान सतीश सागर (मध्य प्रदेश) को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed