Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Vishnu to Awaken from Yog nidra; 12 Wedding Dates Within 27 Days

शुभ लग्न: योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 21 नवंबर से 27 दिन में शादी के 12 मुहूर्त, मांगलिक कार्य भी होंगे

Fri, 13 Nov 2026 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 06:28 AM IST
सार

16 दिसंबर को खरमास शुरू होने से पहले विवाह के 12 मुहूर्त बन रहे हैं। विवाह के लग्न 21 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक रहेंगे।
 

विज्ञापन
Lord Vishnu to Awaken from Yog nidra; 12 Wedding Dates Within 27 Days
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चातुर्मास के चार माह बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी पर 20 नवंबर को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होंगे। इसी के साथ विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। बैंडबाजे और शहनाई की मंगल धुन गूंजने लगेगी। 16 दिसंबर को खरमास शुरू होने से पहले विवाह के 12 मुहूर्त बन रहे हैं। विवाह के लग्न 21 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक रहेंगे।

विज्ञापन


देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाएगा। इसी दिन तुलसी विवाह भी होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु सृष्टि के पालन, पोषण और संरक्षण का कार्य पुनः संभालते हैं। इसके साथ ही विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन


16 दिसंबर से खरमास शुरू  मांगलिक कार्यों पर विराम  
आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, सूर्यदेव 15 दिसंबर को दिन में एक बजे मूल नक्षत्र में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। सूर्य के 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश यानी मकर संक्रांति के बाद मांगलिक कार्य दोबारा शुरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु और तुलसी का विवाह संपन्न होगा
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को भोर में 3:30 बजे शुरू होकर रात 1:54 बजे तक रहेगी। इसी दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को शुक्र पूर्व दिशा में उदय हो चुके हैं। सूर्यदेव 18 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में सूर्य तुला राशि में हैं। 20 नवंबर को भगवान विष्णु के जागृत होने के साथ ही मांगलिक कार्यों के योग बनने लगेंगे।

नवंबर में पांच और दिसंबर में सात विवाह मुहूर्त

  • नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं, दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को विवाह का लग्न रहेगा
  • इसके बाद नए साल में मकर संक्रांति के बाद 18 जनवरी से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। फरवरी में विवाह के अधिक मुहूर्त बन रहे हैं
  • वहीं, 15 मार्च 2027 से एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed