फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Vishnu in the Kshir Sea

क्षीर सागर में विराजे भगवान विष्णु

Sun, 07 May 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 07 May 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu in the Kshir Sea
अंजलि अग्रवाल
गंगा की मध्यधारा पर सजे क्षीर सागर में भगवान विष्णु की नयनाभिराम झांकी विराजने के साथ प्रह्लाद घाट पर शनिवार की रात नृसिंह लीला का जीवंत मंचन आरंभ हुआ। पांच दिवसीय नृसिंह लीला देखने के लिए सैकड़ों लोग घाट की सीढ़ियों पर देर रात तक बैठे रहे। नौ मई को हिरण्याकश्यप के वध के साथ लीला का समापन होगा।
विज्ञापन



रात करीब 11 बजे शुरू हुई लीला के दृश्य में भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करते नजर आते हैं।  ऋषि-मुनि उनके पास जा कर धरती को राक्षसों के अत्याचार से मुक्त कराने की प्रार्थना करते हैं। गंगा की लहरों के बीच नाव पर क्षीर सागर की झांकी सजाई गई थी। भगवान के द्वार पाल जय, विजय शाप के कारण राक्षस कुल में हिरण्य कश्यप और हिरणाक्ष्य के रूप में जन्म ले कर अत्याचार शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन



शनिवार की लीला में पांच बाल ऋषियों का समूह भगवान विष्णु से मिलने उनके दरबार पहुंचता है। भगवान के द्वारपाल जय और विजय ऋषियों को अंदर जाने से रोक देते हैं। इससे क्रोधित होकर ऋषि- मुनियों ने जय और विजय को शाप दे दिया कि तुम दोनों राक्षस योनि में जन्म लोगे। लीला प्रेमी मंचन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। लीला समिति के अध्यक्ष नारायण मिश्र ने बताया कि नृसिंह लीला वर्षों से प्रह्लाद घाट पर होती आ रही है। लीला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भगवान विष्णु, लक्ष्मी, नरसिंह भगवान के अलावा ऋषियों के पात्रों की भूमिका की जाती है। पहले दिन जय- विजय को शाप दिए की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed