Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Parshvanath's Naalki Yatra was taken out, auspicious songs resonated

Varanasi News: भगवान पार्श्वनाथ की निकाली नालकी यात्रा, गूंजे मंगल गीत

Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshvanath's Naalki Yatra was taken out, auspicious songs resonated
श्रीबिहारीलाल दिगंबर जैन मंदिर मैदागिन के 163वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूजन अर्चन के साथ भव्य नालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु रोम-रोम से निकले प्रभु नाम तुम्हारा..., दयालु प्रभु से दया मांगते हैं... जैसे भक्ति गीतों और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे लगाते चल रहे थे। मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने मंगल गीत गाया। पार्श्वनाथ के पंचामृत अभिषेक कर पूजन हुआ।
विज्ञापन

शुभारंभ विधि-विधान से देव शास्त्र गुरु की पूजा से हुआ। मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की पूजा और पंचकल्याणक पूजा (गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं निर्वाण) हुई। चांदी की पालकी में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ की नालकी यात्रा निकाली गई, जो मैदागिन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां बधाई गीतों के साथ पूजन हुआ। मंदिर के ट्रस्टी भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि यह मंदिर जैन तीर्थंकरों के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, संयम एवं आत्म कल्याण का जीवंत केंद्र है। समाज को शांति, सद्भाव, नैतिकता और करुणा के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा में अनिल कुमार जैन, नेमचंद्र जैन, विनोद जैन, प्रदीपचंद्र, पुनीतचंद, अभिषेक, प्रमोद कुमार बागड़ा, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed