फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Jagannath resting in seclusion; offered a decoction

Varanasi News: एकांतवास में विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ, काढ़े का लगा भोग

Wed, 01 Jul 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath resting in seclusion; offered a decoction
जगन्नाथ मंदिर में काढ़े का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भीड़। स्वयं - फोटो : Police
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर भक्तों द्वारा अत्यधिक स्नान कराए जाने से अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को मंगलवार को काढ़े का भोग लगा। प्रभु को लगे काढ़े के भोग को ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रभु को 14 जुलाई तक काढ़े भोग लगेगा। अंतिम दिन परवल के जूस का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ सहित तीनों देव विग्रहों को सोमवार की रात में ही प्रतीकात्मक रूप से एकांतवास प्रस्थान कर गए। मंगलवार को दोपहर तीन बजे से उनके काढ़े के भोग की प्रक्रिया शुरू हुई। मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडेय ने दोपहर में काढ़े का भोग तैयार कर तीनों विग्रहों का पूजन अर्चन कर भोग लगाया।
विज्ञापन

प्रभु को भोग लगे काढ़े का वितरण शाम चार बजे से मंदिर परिसर में हुआ। प्रसाद लेने के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस प्रसाद को लेने के लिए जिन भक्तों को जानकारी होती है वह देश के किसी कोने में हों, वे प्रसाद लेने जरूर आते हैं। पूर्वांचल और बिहार से ज्यादा भक्त आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि भगवान के इस औषधीय प्रसाद को ग्रहण करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। सर्दी खांसी, पेट सहित हर तरह की बीमारी दूर हो जाती है। राधेश्याम पांडेय ने बताया कि 14 जुलाई को भगवान के स्वस्थ होने के बाद उनका श्रंगार कर दर्शन पूजन होगा। 15 जुलाई की शाम उनकी डोली यात्रा निकलेगी।

मिट्टी के चूल्हे पर तैयार करते हैं काढ़ा
पुजारी राधेश्याम पांडेय ने बताया कि काढ़े के प्रसाद को मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है। काढ़े में कालीमिर्च, लौंग, छोटी और बड़ी इलायची, जायफल, खांडसारी, तुलसी, कच्ची चीनी आदि सामग्रियों को डाला जाता है। एक घंटे में तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed