फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   London's East and Young Company will operate Kashi Vishwanath Dham

लंदन की ईस्ट एंड यंग कंपनी करेगी काशी विश्वनाथ धाम का संचालन

Tue, 02 Nov 2021 02:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 02:27 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट विकास परिषद की बैठक में कंपनी के नाम पर मुहर भी लग गई। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित की बैठक में विभिन्न बिंदुओं और निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
London's East and Young Company will operate Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम का संचालन लंदन की कंपनी ईस्ट एंड यंग (ई एंड वाई) करेगी। सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट विकास परिषद की बैठक में कंपनी के नाम पर मुहर भी लग गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं और निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का संचालन व देखरेख पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर होगा। इसकी जिम्मेदारी ब्रिटिश कंपनी ईस्ट एंड यंग (ई एंड वाई) को दी गई है। कंपनी का मुख्यालय लंदन में है। यह कंपनी कुंभ (प्रयागराज) में भी कसंल्टेंसी का काम कर चुकी है। टेंडर के मानक पर कंपनी के सहमत होने के बाद काम दिया गया है।
विज्ञापन


वित्तीय मुद्दों पर भी सहमति बन गई है। धाम में निर्माणाधीन 24 भवनों में करीब 15 भवनों का व्यावसायिक इस्तेमाल होगा। कंपनी भक्तों के लिए धाम को सर्व सुविधा युक्त बनाने में मदद करेगी। परिषद के सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने बोर्ड के सदस्यों के सामने पिछली बैठक में हुए आदेश पर चर्चा की। परिषद के लिए बने नए भवनों में लगने वाले फर्नीचर को खरीदने के लिए मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी को भवनों के अनुसार फर्नीचर खरीद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा परिषद द्वारा तैयार किए गए भवनों के संचालन के लिए चर्चा हुई। तय हुआ कि एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट प्रकाशित कराकर कंपनियों को आमंत्रित किया जाए और उनसे बेहतर संचालन कराने की व्यवस्था की जाए। बैठक में समय पर कार्य पूर्ण करने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल, वीडीए के नगर नियोजक मनोज कुमार उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed