फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lolark Kund Fair: People of faith start reaching Kashi, bath will be held tomorrow for the birth of a child

लोलार्क कुंड मेला: आस्था का जन सैलाब काशी पहुंचना शुरू, संतान प्राप्ति के लिए कल होगा स्नान, अलर्ट पर पुलिस

Wed, 20 Sep 2023 04:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 20 Sep 2023 04:19 PM IST
सार

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा ने मंगलवार की शाम डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह और भेलूपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ लोलार्क कुंड और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस अफसरों ने बताया कि लोलार्क कुंड में जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
Lolark Kund Fair: People of faith start reaching Kashi, bath will be held tomorrow for the birth of a child
लोलार्क कुंड में स्नान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतान प्राप्ति की कामना लिए आस्थावानों का रेला बुधवार से भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में स्नान के लिए उमड़ेगा। इसके मद्देनजर लोलार्क कुंड मेला क्षेत्र को पांच जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। 850 पुलिसकर्मियों की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा ने मंगलवार की शाम डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह और भेलूपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ लोलार्क कुंड और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस अफसरों ने बताया कि लोलार्क कुंड में जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी जवान भी तैनात रहेंगे। अस्सी से सोनारपुरा के बीच दोपहिया वाहनों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अस्सी घाट से लेकर पांडेय हवेली तक बैरिकेडिंग कराई गई है। जेबकतरों और शोहदों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच 100 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र की सीसी कैमरों से निगरानी भी होगी।

विज्ञापन

Lolark Kund Fair: People of faith start reaching Kashi, bath will be held tomorrow for the birth of a child
लोलार्क कुंड में स्नान - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने आमजन से अपील की कि आसपास के मुहल्ले में यदि कोई भी व्यक्ति संदेह के घेरे में आता हो तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी चौकी या थाना को दें। लोलार्क कुंड में स्नान के दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें सुबह से ही पैट्रोलिंग करेंगी। डीसीपी ने अपील की कि लोग अफवाहों से बचें। यदि किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed