फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha Election 2024: Businessmen and entrepreneurs started campaign for 100 percent voting, show inked finger, get discount the next day

Loksabha Election 2024:शत-प्रतिशत मतदान के लिए व्यापारी और उद्यमियों ने शुरू किया कैंपेन, स्याही लगी अंगुली दिखाइए, अगले दिन छूट पाइए

Mon, 27 May 2024 05:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Businessmen and entrepreneurs started campaign for 100 percent voting, show inked finger, get discount the next day
लोकतंत्र के उत्सव में शत प्रतिशत भागीदारी के लिए शहर के व्यापारी और उद्यमी आगे आए हैं। वह चाहते हैं कि अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदान शत प्रतिशत रहे। इसलिए सराफा, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दवा, फुटवियर, फर्नीचर, टैटू बनवाने पर 10 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को दे रहे हैं। मतदान के अगले दिन स्याही लगी अंगुली मतदाता दिखाएंगे तो उन्हें छूट दी जाएगी। उधर, उद्यमियों की ओर से मतदान केंद्र को गोद भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी फर्नीचर व फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि जो भी दुकान में आएगा और स्याही लगी अंगुली दिखाएगा, उसे फर्नीचर के अलग-अलग उत्पाद पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह छूट सात जून तक होगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एसोसिएशन की ओर से सभी ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि मतदान करने वाले मतदाताओं को सोने के आभूषणों की बनवाई पर छूट दी जा रही है। यह ऑफर सिर्फ दो जून को दिया जाएगा। संघ के अन्य कारोबारियों के यहां भी यह व्यवस्था है। महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक श्रीनारायण खेमका और महामंत्री अशोक जायसवाल ने बताया कि गारमेंट कपड़ों की खरीदारी पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर सिर्फ दो जून को ही उपलब्ध रहेगा। विशेश्वरगंज-भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता और वाराणसी किराना व्यापार समिति के अशोक कसेरा ने बताया कि संगठन से जुड़े सभी व्यापारी अपने-अपने दुकान पर ग्राहकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा के दुकानदार अशोक गोगिया ने बताया कि एक हजार रुपये में बनने वाले टैटू पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं को 600 रुपये की छूट दी जाएगी। अंगुली पर लगी स्याही देखने के बाद ही छूट मिलेगी। इस समय श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमान जी और नाम लिखवाने वाले टैटू ज्यादा बन रहे हैं।

फर्स्ट टाइम वोटरों का गुलाब की पंखुड़ियों से होगा स्वागत
दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव और श्रीनगर काॅलोनी विकास समिति के सदस्य नीरज पारीक ने बताया कि इस बार सात मतदान केंद्रों को गोद लिया गया है। यहां पहली बार वोट डालने आने वाले वोटरों का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया जाएगा। सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। बुजुर्गों और अशक्तों के लिए व्हील चेयर, कुर्सी के अलावा मतदाताओं के लिए पानी, जलपान की सुविधा भी दी जाएगी। पहड़िया में दो, सिगरा, रविंद्रपुरी, महेशपुर और नाटी इमली में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

मतदान केंद्र के बाहर पानी और जलपान की होगी सुविधा
करखियांव एग्रो इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मद्देशिया के अनुसार चौकाघाट स्थित मतदान केंद्र के बाहर बड़ा सा स्टाल लगाया जाएगा। यहां मतदान के बाद मतदाताओं को बोतलबंद ठंडा पानी, जलपान और अन्य खाद्य सामग्री दी जाएंगी। यह सुविधा सिर्फ मतदान करने वालों के लिए होगी।


दवा खरीद पर थोक और फुटकर विक्रेताओं को देंगे छूट
दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि थोक और फुटकर विक्रेताओं को अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। मतदान के दूसरे दिन अंगुली पर स्याही देखने के बाद अलग-अलग दवाओं पर छह से 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed