नीरव मोदी की गिरफ्तारी : भाजपा ने बताई पीएम मोदी की उपलब्धि तो प्रियंका बोलीं- उसे जाने किसने दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार पर एकबार फिर कटाक्ष किया। प्रियंका ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी को लेकर और उसके विदेश फरार हो जाने पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री मोदी की कामयाबी बताया तो प्रियंका ने तंज किया- 'ये उपलब्धि है...? उसे जाने किसने दिया था।'
Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) Priyanka Gandhi Vadra on BJP saying the arrest of Nirav Modi in London is an achievement of PM Modi: Ye achievement hai? Jaane kisne diya tha? pic.twitter.com/ZCc21V25J2
— ANI (@ANI) March 20, 2019विज्ञापन
बता दें लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने के मद्देनजर प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं। वहीं, अपने पूर्वांचल दौरे का आखिरी दिन प्रियंका गांधी काशी में बिताएंगी।
बुधवार को दोपहर में 3.45 बजे प्रियंका गांधी सरोजा पैलेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची, जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलीं मुझे बहुत काम करना है। आप सभी को अनुशासन सिखाना है। साथ ही बनारस से नई आजादी की लड़ाई लड़नी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2014 के लिए भाजपा द्वारा वाराणसी के लिए जारी घोषणापत्र दिखाते हुए कहा कि इसमें मोदी जी ने आठ वादे किए थे, इसमें से एक भी पूरा हुआ कि नहीं..? प्रियंका बोली एक भी नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा यह प्रचार की राजनीति सरल है। इसे कोई भी कर सकता है।
Varanasi: Congress Gen Secy for UP(East) Priyanka Gandhi Vadra while showing election manifesto issued by BJP for Varanasi in LS polls 2014, says, "Ismein 8 vaade kiye Modi ji ne, issme se ek bhi pura hua ki nahi? 1 bhi nahi. Ye prachar ki rajneeti saral hai,koi bhi kar sakta hai pic.twitter.com/v6AZBvkx6H
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2019
प्रियंका गांधी ने कहा मैं आज रास्ते में आ रही थी तो किसी ने भाजपा के नारे लगा दिए। इस पर उसे दो-चार चांटे मार दिए। प्रियंका ने कहा यह हमारी राजनीति नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों से मारपीट सही लेकिन हाथ नहीं उठाया, सिर्फ सच को सामने लेकर आए।
Priyanka Gandhi Vadra in Varanasi: Main aaj raste mein aa rahi thi toh kisi ne kuch BJP ke naare laga diye, 2-4 chaante maar diye. Ye hamari rajneeti nahi hai. Congress ke karykartaon ne angrezo se maar peeth saha, lekin haath nahi uthaya sirf sach ko saamne laaye pic.twitter.com/91rwx9pVhc
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2019
बता दें प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल सरोजा पैलेस से रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान उन्हें होली मिलन समारोह में भी शामिल होना था लेकिन इस कार्यक्रम को बाद में शहीदों के सम्मान में निरस्त कर दिया गया।
कार्यक्रम से पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 5 वैदिक ब्राह्मणों के साथ बाबा की पूजा की। इसके पहले प्रियंका गांधी ने दशाश्वमेध घाट पहुंच कर गंगा पूजन और मां गंगा की आरती कीं।
इसके पहले प्रियंका गांधी ने अस्सी घाट पर निषाद समाज के लोगों से बातचीत की। निषाद समाज के लोगों से प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही निषाद समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। ये राहुल गांधी की प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही निषाद समाज के लोगों के समस्या निवारण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा।
इसके पहले सुबह 11.20 बजे रामनगर में लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कीं। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और प्रियंका गांधी ने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। इसके पहले प्रियंका गांधी चुनार के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थीं। वहां से वाराणसी सुबह 10.25 बजे के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुईं।
प्रधानमंत्री को प्रियंका गांधी ने दिया तल्ख जवाब
इसके पहले मिर्ज़ापुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सीधा कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता जिसके सिर पर चढ़ जाती है उनको गलतफहमियां हो जाती हैं। पहले वो जो जनता को गुमराह करते हैं, दूसरे वो जो उनके खिलाफ बोलते हैं और डरते हैं। मैं डरती नहीं हूं, चाहे कुछ भी करें। हमें चाहे जितना प्रताड़ित करें हम डरते नहीं हैं। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें रोकेंगे हम उतना ही तेज लड़ेंगे।