{"_id":"5cab3a96bdec22144c193a20","slug":"loksabha-election-2019-narendra-modi-road-show-held-on-25-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी 25 को वाराणसी में करेंगे रोड शो, एनडीए का होगा शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी 25 को वाराणसी में करेंगे रोड शो, एनडीए का होगा शक्ति प्रदर्शन
Mon, 08 Apr 2019 05:42 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री और वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल के रोड शो में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) का शक्ति प्रदर्शन होगा। रोड शो के अगले दिन 26 अप्रैल को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बने पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल के रोड शो और 26 अप्रैल के नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, लोजपा के संस्थापक राम बिलास पासवान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा गुजरात के सीएम विजय रुपाणी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई और लोग भी वाराणसी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन की प्राथमिक सूचना मिली है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
Trending Videos
पीएम के नामांकन को यादगार बनाने की हो रही तैयारी
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होने जा रहा है और इसकी तैयारियों के लिए बहुत ही कम समय बचा है। पिछली बार जब नरेंद्र मोदी ने नामांकन किया था तब कार्यकर्ताओं और जनता ने इसे ऐतिहासिक बनाया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास रहेगा।