फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha Election 2019 : Modi-Modi slogan During Priyanka Gandhi Reach varanasi

प्रियंका गांधी के दौरे में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, भिड़े भाजपा-कांग्रेस समर्थक

Wed, 20 Mar 2019 12:15 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 20 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Modi-Modi slogan During Priyanka Gandhi Reach varanasi
हाथापाई करते भाजपा और कांग्रेस समर्थक - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा आज काशी तक पहुंच गया है। प्रियंका गांधी के इस दौरे में जगह-जगह पर लोग 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगा रहे हैं। प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे के वक्त झड़प देखने को मिली, जब कुछ युवक प्रियंका के सामने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11.20 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर पहुंचीं। इसके बाद प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गईं। उसी वक्त कुछ भाजपा समर्थक प्रियंका गांधी के सामने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का काफिला आगे बढ़ते ही कांग्रेस समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने वाले युवकों को रोकने की कोशिश की। जिस पर नाराज युवकों ने कांग्रेस समर्थकों के साथ हाथापाई कर ली। इसके बाद पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के जाने के बाद भाजपा जन लाल बहादुर शास्त्री कि प्रतिमा को पानी से नहला कर उसका शुद्धिकरण किए। इसके बाद ही लाल बहादुर शास्त्री कि प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच लगाए थे 'मोदी-मोदी' नारे

Loksabha Election 2019 : Modi-Modi slogan During Priyanka Gandhi Reach varanasi
हाथापाई करते भाजपा और कांग्रेस समर्थक - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में प्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर 3 बजे पहुंचीं। प्रियंका गांधी के मंदिर पहुंचते ही पुलिस और एसपीजी ने श्रद्धालुओं को दर्शन करने से मंदिर के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी मंदिर के अंदर गईं और दर्शन-पूजन की। इसी दौरान बाहर खड़े श्रद्धालु विंध्यवीसिनी माता के जयकारे लगाने लगे।

इसी बीच यहां भी मोदी समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। उधर दूसरी तरफ यह देख कर कांग्रेस समर्थक भी 'राहुल गांधी जिंदाबाद' और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे' लगाने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed