फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lokbandhu was jailed 80 times at the age of 69

69 साल की उम्र में 80 बार जेल गए थे लोकबंधु : सपा

Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lokbandhu was jailed 80 times at the age of 69
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में रविवार को गरीबों, मजलूमों और किसानों के मसीहा समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती मनाई गई। उनके जीवन-दर्शन पर एक विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि राजनारायण 69 साल की उम्र में 80 बार जेल गए। उन्होंने जेल में अपनी उम्र के कुल 17 साल बिताया, जिसमें तीन साल आजादी से पहले और 14 साल आजादी के बाद।
विज्ञापन

भारतीय राजनीति में राजनारायण ही ऐसी शख्सियत हैं, जिसके कारण केंद्र में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु हमेशा आम आदमी के हित की बात करते थे। भारतीय लोकतंत्र व राजनीति में इनकी बेहतरी के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। सभी समाजवादी साथी यह संकल्प लें कि हमेशा लोकबंधु राजनारायण के बताए मार्ग पर चलकर समाजवाद का प्रचार प्रसार करते रहेंगे। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। इस अवसर हीरू यादव, रितेश केसरी, गोपाल पांडेय, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed