फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2024 Increase in vote bank of both BJP and Congress in five years

आंकड़ों की गवाही: 64 बनाम 33 की लड़ाई... पांच साल में भाजपा-कांग्रेस दोनों के वोट बैंक में इजाफा; देखें आंकड़े

Thu, 28 Mar 2024 01:44 PM IST
शाहरुख खान रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2024 01:44 PM IST
सार

वाराणसी सीट पर भाजपा के जनाधार तक पहुंचना विपक्ष के लिए चुनौती होगा। हालांकि पांच साल में भाजपा-कांग्रेस दोनों के वोट बैंक में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Increase in vote bank of both BJP and Congress in five years
मोदी, राहुल, अखिलेश

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के एलान के साथ ही वाराणसी संसदीय सीट पर सियासी तस्वीर थोड़ी साफ हुई है। इस सीट पर भाजपा का सीधा मुकाबला विपक्षी गठबंधन से है। भाजपा से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं जबकि इंडी गठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तीसरी बाद मोदी से मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आई है। इस सीट पर अजय राय इकलौते ऐसे प्रत्याशी हैं जो तीसरी बार प्रधानमंत्री को चुनौती पेश करेंगे। मालूम हो कि 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को 6,74,664 वोट मिले थे। उन्हें पिछले चुनाव से 7.26 फीसदी ज्यादा यानी 63.62 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे स्थान पर थीं। उन्हें 1,95,159 मत प्राप्त हुए थे। सपा को 2014 के मुकाबले 14.01 फीसदी ज्यादा यानी 18.40 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 1,52,548 मत मिले थे। उन्हें भी 2014 के चुनाव से 7.04 फीसदी ज्यादा यानी 14.38 फीसदी मत हासिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के चुनाव में वाराणसी में 10,60,829 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मोदी ने यह चुनाव 4,79,505 मतों के बड़े अंतर से जीता था। 2014 में मोदी को मिले थे 56.37 फीसदी मत : 2014 में पूरे देश में बदलाव की लहर थी। भाजपा के पक्ष में माहौल बना और मोदी ने वाराणसी को अपनी सियासी कर्मभूमि बनाई। 
 

इस चुनाव में उन्हें चुनौती देने दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल वाराणसी आए। मोदी ने इस चुनाव में 5,81,022 मत हासिल कर 3,71,784 मतों के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। वाराणसी संसदीय सीट पर यह रिकॉर्ड मतदान था। अरविंद केजरीवाल 2,09,238 मत प्राप्त कर दूसरे पायदान पर रहे। 

कांग्रेस के टिकट पर अजय राय मैदान में थे। उन्हें 75,614 मत हासिल हुए थे। जीवन का पहला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र मोदी को वाराणसी की जनता ने हाथों हाथ लिया। उनकी झोली में 56.37 फीसदी मत आए। जबकि आप प्रत्याशी को 20.30 और कांग्रेस को 7.34 फीसदी वोट मिले। इस चुनाव में 10,30,812 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
 

बहरहाल, 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो यह जंग 64 बनाम 33 के बीच है। 2019 में भाजपा को लगभग 64 फीसदी वोट मिला था। सपा-कांग्रेस को मिले वोटों को जोड़ दें तो यह 33 फीसदी के करीब है।

2019 के परिणाम
भाजपा-63.62 प्रतिशत
समाजवादी पार्टी-18.40 प्रतिशत
कांग्रेस- 14.38 प्रतिशत
 

राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी और छोटी जीत
राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सबसे कम अंतर से जीत का रिकॉर्ड बसपा के भाईलाल कोल के नाम है। वर्ष 2007 के उपचुनाव में सांसद बने भाईलाल ने सपा के प्रत्याशी रहे पकौड़ी लाल कोल को महज 339 वोटों के अंतर से हराया था। भाईलाल को 219601 वोट मिले थे, जबकि पकौड़ी लाल कोल को 219262 मत मिले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed