फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2024: Every vote is important campaign to run in Varanasi for PM Modi's historic victory

लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी की एतिहासिक जीत के लिए भाजपा वाराणसी में चलायेगी ये खास अभियान, बनाई जा रही योजना

Fri, 03 Nov 2023 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

पिपलानी कटरा स्थित सभागार में भाजपा के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र तथा मन की बात के समय प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Every vote is important campaign to run in Varanasi for PM Modi's historic victory
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी संसदीय क्षेत्र में जीत को एतिहासिक बनाने के लिए हर वोट जरूरी अभियान चलाया जाएगा। इसमें मतदाता पुनरीक्षण से लेकर मतदान तक प्रत्येक वार्ड में भाजपा की टोली काम करेगी। हर घर के प्रत्येक सदस्य का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने से लेकर भाजपा के आयोजनों से उन्हें जोड़ने और चुनाव में मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस अभियान की कार्ययोजना बनाने के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

पिपलानी कटरा स्थित सभागार में भाजपा के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र तथा मन की बात के समय प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सुनिश्चित करें। वाराणसी में प्रधानमंत्री की जीत एतिहासिक रही है और उसे पूरे देश के लिए एक मिसाल बनाने के लिए काम करना है। पूरे देश में पीएम मोदी की जीत को एतिहासिक बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना है। विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जिले से पांच कार्यकर्ताओं को संयोजक और सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी टोली घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क कर नए मतदाता बनाने का काम करेगी। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पन्ना समिति मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जीत का अंतर बढ़ाने के लिए पेज कमेटी सशक्त करना ही मूल मंत्र है। पेज कमेटी मजबूत होगी तो बूथ व विधानसभा मजबूत होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने स्वागत भाषण दिया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बैठक का संचालन और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने धन्यवाद दिया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी अश्वनी त्यागी, विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी के हिस्से में 10 लाख से ज्यादा मत लाने का तय हुआ लक्ष्य

भाजपा ने वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के हिस्से में 10 लाख से ज्यादा मतों को हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। वाराणसी लोकसभा सीट में वर्ष 2019 में कुल पड़े मतों का 64.64 फीसदी वोट पीएम मोदी को मिला था। इस बार मतदान फीसदी को 70 फीसदी तक करने और इसमें 80 फीसदी पीएम के पक्ष में डलवाने के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे।

पूरे देश में पीएम मोदी की जीत को एतिहासिक बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed