फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lok sabha elections 2019: Priyanka Gandhi yatra third day in varanasi

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रियंका करेंगी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत

Wed, 20 Mar 2019 08:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Mar 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Priyanka Gandhi yatra third day in varanasi

प्रयागराज से शुरू हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा का समापन बुधवार को वाराणसी में होगा। सुबह प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। वह रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।

विज्ञापन


रामनगर घाट से नौका से वे अस्सी घाट आएंगी और यहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं व समाज के लोगों से संवाद करेंगी। फिर नाव से ही वे दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और यहां मल्लाह समाज के लोगों से बातचीत करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगी। बाबा दरबार में पूजन के लिए कांग्रेसी नेताओं ने न्यास अध्यक्ष से लेकर कई पुजारियों से संपर्क किया है। दोपहर बाद सरोजा पैलेस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद पुलवामा हमले में शहीद अवधेश यादव, विशाल पांडेय और रमेश यादव के आवास पर जाएंगी। शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन




प्रियंका पहले शूलटंकेश्वर से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली थी, मगर समय को देखते हुए अब वह रामनगर पहुंचेंगी। अस्सी घाट पर निषाद समाज और महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इस दौरान गंगा की दुर्दशा, काशी के विकास के नाम पर तोड़फोड़ और भाजपा उनके निशाने पर रहेगी। इसके लिए घाटों पर महिलाओं और युवाओं को एकत्र करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के दो साल के रिपोर्ट कार्ड पर उठाए सवाल 

पूर्वांचल के दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दूसरे दिन की शुरुआत जगत जननी माता सीता के दरबार में मत्था टेक कर की। सीता समाहित स्थल मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधा। 

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल में यूपी में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है। बोलीं, जो सरकार दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है, वह जमीन पर आकर देखे कि वास्तविक स्थिति दावों से अलग है। योगी सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो साल में कई बार 17 हजार रुपये मानदेय देने का वादा किया गया लेकिन वे अभी तक आठ हजार पर ही अटके हैं। 

प्रियंका ने कहा कि प्रयागराज से लेकर भदोही तक किसानों, नौजवानों, शिक्षामित्रों और आशा बहुओं से मुलाकात और बातचीत में जान गई हूं कि जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ है। सब के सब दो साल से प्रताड़ित किए जा रहे हैं। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। 

केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को कोसने के लिए 70 साल तक शासन करने की लगातार रट लगाने की तारीख अब एक्सपायर्ड हो चुकी है। अब देश जानना चाहता है कि पांच साल के शासन में एनडीए और आपने क्या किया, बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed