{"_id":"5cdc3416bdec22073964f04d","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-road-show-in-varanasi-man-sick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव के रोड शो में बिगड़ी युवक की तबियत, प्रियंका ने गाड़ी रोक पीड़ित को अस्पताल भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महासचिव के रोड शो में बिगड़ी युवक की तबियत, प्रियंका ने गाड़ी रोक पीड़ित को अस्पताल भिजवाया
Wed, 15 May 2019 10:21 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 15 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का वाराणसी में रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के गढ़ काशी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने मानवीयता की मिसाल पेश की। प्रियंका गांधी के इस काम की चर्चा पूरे रोड शो के दौरान रही।
प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो बुधवार शाम 6.15 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने बीएचयू गेट स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो की शुरुआत हुई।
प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो जब रविदास गेट के पास पहुंचा तो प्रशांत (28) नामक एक युवक की हालत बिगड़ गई। भीड़ के बीच में प्रियंका गांधी की नजर प्रशांत पर पड़ी। उसकी हालत बिगड़ता देखकर प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरीं। इसके बाद समर्थकों की मदद से प्रशांत को बीएचयू अस्पताल भिजवाया।

Trending Videos
इसके बाद प्रियंका गांधी का काफिला फिर से आगे बढ़ चला। जानकारी के मुताबिक प्रशांत का आवास बीएचयू कैंपस में ही है और वो प्रियंका गांधी से मिलने के लिए रोड शो में शामिल होने आया था।