फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 PM Narendra Modi will contest on Varanasi seat again

पीएम मोदी के दोबारा प्रत्याशी बनने पर खुशी का माहौल, वाराणसी सीट से लड़ेंगे चुनाव

Fri, 22 Mar 2019 03:48 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 PM Narendra Modi will contest on Varanasi seat again
पीएम मोदी कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए

पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर बनारस से चुनाव लड़ेंगे। इस बात की घोषणा होते ही होली का माहौल दिवाली में बदल चुका था। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने खासतौर से जश्न मनाया। उधर इस बात की सूचना जैसे ही काशी क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली उनकी होली दिवाली में बदल गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

विज्ञापन


पीएम मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही दालमंडी के अल्पसंख्यक समुदाय में भी उत्साह दिखा। लोगों ने आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पिछली बार वे करीब पौने चार लाख वोटों से जीते थे, इस बार उन्हें बनारस से रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलाएं ताकि वह इतिहास में दर्ज हो जाएं। पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी से उम्मीदवारी को लेकर तब तक संशय वाली स्थिति बनी रही, जब तक कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने इस मसले पर अपना रूख स्पष्ट नहीं कर दिया। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के उम्मीदवार बनाए जाने पर वाराणसी के सभी समुदाय के लोग काफी प्रसन्न हैं। होली की शाम लिस्ट आने के बाद देर रात तक वाराणसी में दीपावली का माहौल था और लोग पटाखे फोड़ और मिठाइयां बांट जश्न मना रहे थे। सभी का मानना है कि पांच साल में काशी का कायाकल्प हुआ है। जितने भी कार्य और योजनाएं शहर को मिली हैं, उनसे आने वाले दिनों में शहर का हुलिया बदल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed