फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha elections 2019 congress leader mohan prakash statement on pm narendra modi in varanasi

कांग्रेस का पीएम पर निशाना, मोहन प्रकाश बोले- गांधी परिवार के नाम पर चुनाव लड़ रहे मोदी

Tue, 14 May 2019 06:21 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 14 May 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress leader mohan prakash statement on pm narendra modi in varanasi
मोहन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश ने पीएम मोदी पर उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में तीखा हमला बोला है। मोहन प्रकाश ने पीएम मोदी को कांग्रेस मुक्त भारत, सवाल मुक्त संसद, पत्नी मुक्त जीवन, प्रत्याशी मुक्त बनारस और दिमाग मुक्त भक्तों के भंवर में ही उलझे रहना वाला बताया है।

विज्ञापन


मोहन प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी आज अपने कामों के नाम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। वह पाकिस्तान, नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के नाम के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। यह इन महान राष्ट्रनायकों को लगातार चुनने वाले उत्तर प्रदेश का अपमान है।
विज्ञापन


कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में मोहन प्रकाश ने कहा कि शाह और तानाशाह के खिलाफ भाजपा के लोग भी हैं। छह चरण के चुनावों से देश में सत्ता परिवर्तन का संदेश साफ हो चुका है। वर्तमान सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को जिस तरह से बर्बाद किया है, उस पृष्ठभूमि में नई सरकार की सबसे गंभीर चुनौती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए मोहन प्रकाश ने कहा कि बनारस से एम्स का हक छीन लिया गया। 17 किलोमीटर सड़क की ब्रांडिंग होती है और ध्वंसात्मक अभियान की चर्चा तक नहीं होती है। बाबा विश्वनाथ को मुक्त करने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बंधुआ मान लिया है।

'शपथ में पाक पीएम को बुलाते और बिन बुलाए नवाज की अम्मा से मिलने चले जाते'

मोहन प्रकाश ने कहा कि बनारस के सभी काम के ठेके गुजरातियों को दे दिए गए। महादेव के दर्शन के नाम पर शुल्क लगा दिया। देश की जनता काशी की जनता से सवाल कर रही है कि कैसे वादा खिलाफ व्यक्ति को सिर पर बैठा दिया है। यह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पीएम को बुलाते हैं और बिना बुलाए नवाज शरीफ की अम्मा से मिलने चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed