{"_id":"5cd7bb7dbdec22078d32ee8c","slug":"lok-sabha-elections-2019-6th-phase-voting-in-jaunpur-police-bjp-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मारपीट, पार्टी के झंडे से जूता पोछने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मारपीट, पार्टी के झंडे से जूता पोछने का लगाया आरोप
Sun, 12 May 2019 11:51 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 12 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में झंडा उतारता पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने एक पुलिसकर्मी पर पार्टी के झंडे से जूता पोछने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के अकबरपुर बूथ के पास एक मकान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। एक पुलिसकर्मी उस झंडे को उतारने के लिए छत पर चढ़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से नोक झोंक कर ली और मार पीटा करने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले को शांत कराई।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी का झंडा उतारने के बाद पुलिसकर्मी ने झंडे से अपने जूते को साफ किया। जिस पुलिस कर्मी ने झंडा उतारा था उसे वहां से हटा दिया गया। वहीं, सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय का कहना है कि एक मकान पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था जिसे पुलिस के द्वारा उतरावाया जा रहा ता। झंडा उतारते समय नीचे गिर गया, जिस पर पार्टी के लोगों ने विवाद कर लिया। उक्त पुलिस को वहां से हटा दिया गया। फिलहाल शांति से मतदान हो रहा है।