फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In bhadohi outrage police and voter

भदोही : शिकायत करने पर दरोगा ने मतदाता को जड़ा थप्पड़, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में की तोड़फोड़

Sun, 12 May 2019 02:34 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 12 May 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In bhadohi outrage police and voter
बवाल में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के छठें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदाताओं की लंबी कतारें 6 बजे से ही देखने को मिल रही है। लेकिन भदोही में मतदान के दौरान पुलिस और मतदाताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


भदोही के उमरा गांव में मतदान केंद्र पर वोट जारी था। दिन चढ़ने के साथ धूप बढ़ती जा रही है और उमरा गांव के मतदान केंद्र पर धूप से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब धूप से बचाव के इंतजाम न होने के कारण मतदाताओं में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इस बदइंतजामी की शिकायत की तो एक दरोगा ने मतदाता को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज लोगों ने दरोगा को दौड़ा लिया। साथ ही बोलेरो में तोड़फोड़ की। इसके बाद मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डीपीआरओ को निर्देश देकर छाया की व्यवस्था करा दी गई। फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं, पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी का कहना है कि वाहन तोड़ने और बवाल करने के मामले में आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed