फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro पूर्वांचल के पांच सीटों पर 54.34 प्रतिशत मतदान, आजमगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग

Sun, 12 May 2019 08:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर/भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर/भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 12 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, 6th Phase Voting In azamgarh bhadohi and jaunpur live update
आजमगढ़ में लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:25 PM, 12-May-2019
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर शाम 6 बजे तक 56.20 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 54.84 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 55.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में शाम 6 बजे तक 53.54% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 6 बजे तक 52% मतदान हुआ है।
05:27 PM, 12-May-2019
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर शाम 5 बजे तक 52.95 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 52.48 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 51.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में शाम 5 बजे तक 51.38% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 5 बजे तक 50% मतदान हुआ है।
विज्ञापन
03:29 PM, 12-May-2019
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर 3 बजे तक 45.2 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 44.11 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 3 बजे तक 43.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में 3 बजे तक  47.46% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 3 बजे तक 40% मतदान हुआ है।
03:10 PM, 12-May-2019
आज़मगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के किसनपुर में पूर्व मंत्री और सपा से सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पर हमला कर दिया। भ्रमण के दौरान अराजक तत्वों ने नारेबाजी करते हुए पूर्व मंत्री की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

 
02:35 PM, 12-May-2019
भदोही के जूनियर हाई स्कूल लक्ष्मणा के बूथ नंबर भूतनाथ संख्या 394 पर फर्जी मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारी वर्तमान विधायक दीनानाथ भास्कर के बीच तू तू मैं मैं हो गई। जो हाथापाई में बदल गई पीठासीन ने आरोप लगाया कि विधायक ने मुझे मारा पीटा। जिला अधिकारी और एसपी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित जिले की फोर्स तैनात मौके पर है। मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।  पीठासीन अधिकारी के ऊपर वहां पर बैठे एजेंट और लोगों ने आरोप लगाया था कि यह बसपा की वोटिंग करा रहा हैं। जिसे लेकर लोगों ने विधायक दीनानाथ भास्कर को सूचना दी और वे आए फिर झड़प हो गई।

01:20 PM, 12-May-2019
आजमगढ़ लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 34.89 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 32.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 1 बजे तक 35.23  प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में 1 बजे तक  35.58% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 1 बजे तक 28.85% मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:27 AM, 12-May-2019
आजमगढ़ लोकसभा में 11 बजे तक 19.8 प्रतिशत और लालगंज लोकसभा में 21.9 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 11 बजे तक 22.76  प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में 11 बजे तक  22.11% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 11 बजे तक 23% मतदान हुआ है।
10:20 AM, 12-May-2019
भदोही के उमरी गांव में मतदान केंद्र पर धूप से बचाव के इंतजाम न होने के कारण बवाल हो गया। कुछ लोगों ने शिकायत की तो एक दरोगा ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज लोगों ने दरोगा को दौड़ा लिया। साथ ही बोलेरो में तोड़फोड़ की। इससे हंगामा हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डीपीआरओ को निर्देश देकर छाया की व्यवस्था करा दी गई।

09:32 AM, 12-May-2019
संसदीय क्षेत्र भदोही में सुबह 9 बजे तक 8.8 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, लालगंज लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक 11.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.02 % वोट पड़े हैं। वहीं, जौनपुर की लोकसभा सीट पर 9 बजे तक 10.24 % मतदान हुआ है।  वहीं, जौनपुर की मछलीशहर की सीट पर 9.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
09:10 AM, 12-May-2019
आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा सीट पर खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर मतदान करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बूथ का जायजा लिया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed