फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Voting See enthusiasm of elderly and young voters women were also ahead

Lok Sabha Election Voting: तस्वीरों में देखें बुजुर्ग, युवा और महिला वोटरों का उत्साह; बीमार शख्स भी पहुंचे

Sat, 01 Jun 2024 08:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 08:40 PM IST
सार

Varanasi News: सभी जिले के तमाम बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की टुकड़ियां तैनात की गईं थीं। पिंक बूथों पर महिला पुलिस की तैनातदगी रही। कई बूथ ऐसे भी हैं, जहां शीतल पेयजल, लस्सी, छाछ और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। जिले के निर्वाचन अधिकारी/ डीएम ने कई बूथों का विशेष निरीक्षण किया। साथ ही संवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Voting See enthusiasm of elderly and young voters women were also ahead
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मॉडल बूथ घूंघट में पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर, रॉबट्सगंज (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर में शनिवार को समस्त बूथ केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के बाद काफी उत्साहित दिखे। इसमें बुजुर्गों के साथ युवाओं ने अपनी अच्छी खासी भागीदारी दिखाई। वाराणसी के जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने आज सपत्नीक कैंन्टोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल में बने मॉडल बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी वाराणसी एस. राजलिंगम।


मतदान के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।


सीताराम यादव 92 वर्ष



नमन कपूर फर्स्ट टाइम वोटर हैं। आज सुबह अपने बूथ नंबर 26 (मुकुलारान्यम स्कूल, सिधगिरी बाग) पर पहला वोट डाला।


मुस्लिम वोटर ने मत डालने के बाद खिंचवाई फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election Voting See enthusiasm of elderly and young voters women were also ahead
मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
मऊ के घोसी लोकसभा के लिए भी शनिवार को मतदान हो रहे हैं। सभी बूथों पर मतदान शुरु होने से पहले ही वोटर कतारबद्ध होकर बारी-बारी से मत डालते रहे।


प्रमिला देवी (75) वोट देकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से मतदान करने के बाद बूथ के बाहर आती हुईं। उन्होंने कहा कि कई लोग कल घर आए थे। कहे गाड़ी लेकर आएंगे वोट डालने चलना है। गाड़ी लेकर लोग आते रह गइलन।
विज्ञापन


पिंक पोलिंग बूथ रॉबर्ट्सगंज राजा शारदा इंटर कॉलेज।


पिंक बूथ पर महिला ने खिंचवाई फोटो। मतदान करने के बाद दिखा उत्साह।



वाराणसी के शिवपुर (यूपी कालेज) में 90 वर्ष के बुजुर्ग छोटे लाल निवासी सरसोली भी वोट डालने पहुंचे।



बीमार होने के बावजूद शहावाबाद मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचीं श्यामा देवी को उनकी बहू सहारा देकर मतदान केन्द्र तक लाईं। बताया कि वोट देना जरूरी है. इसलिए बीमार होने पर भी वोट देने आई हूं।



भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) भारत सरकार के उप महानिदेशक डॉक्टर यूएस गौतम वाराणसी संसदीय क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्जामुराद के भाग संख्या 234 पर पहुँच सपत्नीक मतदान किया।



कुमारी (98) वर्ष हैं। कहा कि मतदान करके अच्छा लगा है। मेरा बेटा मुझे वोट डालने के लिए लेकर आया है। अब तो कुछ नहीं है, बैठते नहीं जाता है। न लोगन का भरोसा है। देश के प्रगति के लिए मतदान किए हैं।



104 वर्षीय घिन्नी राम यादव कंपोजिट विद्यालय बरकी सेवापुरी बूथ संख्या 75 पर मतदान कर बाहर आते हुए।





सुहानी विश्वकर्मा (18) ने पहली बार मतदान किया। बोलीं- बहुत अच्छा लग रहा है। लग रहा है कि आज अच्छा काम किया है। हमने विकसित भारत के लिए वोट किया है।


मुस्कान श्रीवास्तव (21) पहली बार मतदान कर रही हैं। नवाबगंज से आई हैं। कहा कि पहली बार वोट डालने के बाद बहुत अच्छा लगा है।



बूथ संख्या 373 कम्पोजिट विद्यालय वाजिदपुर में पहली बार मतदान करने के बाद लगी स्याही दिखाता आकर्ष चौरसिया।



सुबह नौ बजे के लगभग मऊ के कई बूथों पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट डाला।



बलिया के एक बूथ पर पुलिसकर्मी ने दिखाई मानवीयता।



वाराणसी के शीतला चिल्ड्रन स्कूल में वोट डालकर ह्वीलचेयर से निकलतीं रुबीना बानो।



वाराणसी के पूर्व मेयर अशोक तिवारी ने डाला वोट। परिवार के साथ बोले पहले मतदान फिर जलपान।


मऊ में महिला ने मतदान के लिए बढ़-चढ़ कर की भागीदारी।



बीमार होने के बावजूद हाथ में मेडीक्लेम लगाकर मतदान करने मॉडल बूथ मोहनसराय में पहुंचीं 90 वर्षीय सैमुन।


मऊ में परिवार के साथ मतदान करने के बाद वोटिंग निशान दिखाता एक परिवार।



मिर्जापुर के शाहपुर चौसा बूथ पर बेटे के साथ वोट देने पहुंची 95 वर्षीय नौरंगी देवी।



80 वर्षीय विष्णु अरोड़ा तबियत बिगड़ी रहने के बावजूद ह्विलचेयर पर बैठ कर मतदान करने गए।



सीपीआर विशेषज्ञ एवं राजकीय चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए मैंने अपना वोट डाला है।


 



रोहनिया मतदान केन्द्र जगतपुर इंटर कालेज पर मतदान करने पहुंचे शहावाबाद निवासी बृजेश नारायण सिंह (82) बर्ष ने बताया कि हमें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हमने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।


सारनाथ मतदान केंद्र पर गौरी देवी (80) ने भी अपना वोट किया। इनके साथ इनके पुत्र किरण।

उर्मिला गुप्ता (81) बूथ संख्या 355 कंपोजिट विद्यालय चौक रामनगर पर अपने मत का प्रयोग करने के बाद।


क्षेत्र के भीटी प्राइमरी पाठशाला में बूथ संख्या 395 पर पहली बार मत का प्रयोग करने के बाद खुशी जाहिर करती सुहानी सिंह।


प्रथम बार ससुराल में मतदान करती ज्योति विश्वकर्मा |

मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 281 लौवासाथ में दिव्यांग अनिल शुक्ला (45) पुत्र सुरेश शुक्ला मतदान किया।

मऊ में मतदान के बाद वोटरों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो
मऊ में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा। मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया। धूप तो नहीं थी लेकिन उमस बरकरार रही। बावजूद इसके लोगों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड को दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया।


सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। साथ ही सेल्फी प्वॉइंट के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया।

चंद्रिका नगर कॉलोनी, सिगरा की रिधिमा सिंह ने किया मतदान।

चौबेपुर निवासी सियाराम की मां दुखना देवी की मौत हो गई थी। दाह संस्कार के बाद उनके बेटे एडवोकेट सियाराम यादव मुखाग्नि देकर अपने भतीजे विकास के साथ के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र का पर्व है। देश के लिए मैंने मतदान किया।
 

चौबेपुर निवासी सियाराम की मां दुखना देवी की मौत हो गई थी। दाह संस्कार के बाद उनके बेटे एडवोकेट सियाराम यादव मुखाग्नि देकर अपने भतीजे विकास के साथ के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र का पर्व है। देश के लिए मैंने मतदान किया।

वाराणसी की नेहा ने विकास के मुद्दे पर दिया वोट
नेहा गुप्ता ने कहा कि देश में दस वर्षों में काफी विकास हुआ है। वाराणसी में सड़कें भी दुरुस्त हो गई हैं। पुल के साथ शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर भी काफी डेवलप हो रहा है।

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान देने के लिए एंबुलेंस से पहुंचे सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल 'नीलू'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed