{"_id":"665759207a9aadd85a07e8e2","slug":"lok-sabha-election-smriti-irani-in-varanasi-for-public-meeting-and-rally-praised-schemes-of-bjp-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेठी के धार्मिक माहौल को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- एक महिला का दर्द महिला ही समझ सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेठी के धार्मिक माहौल को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- एक महिला का दर्द महिला ही समझ सकती है
Wed, 29 May 2024 10:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 10:05 PM IST
सार
Lok Sabha Election: स्मृति ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित सभी माता-बहनों से अनुरोध है कि पहली तारीख को घरों से निकलकर वोट जरूर करें, क्योंकि आपके वोट की ताकत ने ही देश को आज राम मंदिर दिया, धार 370 हटाई, हम सभी महिलाओं को सम्मान दिया और सबसे बड़ी बात देश को मजबूत बनाया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के अकथा स्थित एक लॉन में बुधवार की देर साम जय कृष्णा फाउंडेशन की तरफ से सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्षियों के एक कार्यकर्ता के सामने लड़ने की हैसियत नहीं है और पीएम को चैलेंज करते हैं। 70 साल के शासनकाल में कांग्रेस ने हम महिलाओं को हमेशा उपेक्षा की नजर से देखा।
विज्ञापन
कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हम महिलाओं को अपनी असली सम्मान मिला, उज्ज्वला योजना से जनधन खाते से हर घर शौचालय से, एक महिला की पीड़ा एक महिला ही समझ सकती है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें शौचालय देकर हमारे सम्मान को बढ़ाया है।
विज्ञापन
अमेठी की यह हाल था कि 2016 में वहां पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं होते थे। कांग्रेस के गुंडे वहां पहुंचकर भागवत कथा को ही रोक दिया करते थे। हनुमान जी की मूर्ति को उठाकर सार्वजनिक तालाब में फेक दिया करते थे। आज वहां का हल बदल गया है बस आप के वोट की ताकत से। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सतीश तिवारी, रामगोपाल मोहले, सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन