{"_id":"6656bca5fa64a33929076b35","slug":"lok-sabha-election-rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-farmers-from-rally-of-mohansarai-varanasi-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul-Akhilesh In Varanasi: मोहनसराय की जनसभा से 10 हजार किसानों को साध गए राहुल गांधी और अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul-Akhilesh In Varanasi: मोहनसराय की जनसभा से 10 हजार किसानों को साध गए राहुल गांधी और अखिलेश यादव
Wed, 29 May 2024 11:06 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 29 May 2024 11:06 AM IST
सार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने वाराणसी के मोहनसराय में जनसभा करके 10 हजार से ज्यादा किसानों को साधने की कोशिश की है। ट्रांसपोर्टनगर परियोजना मोहनसराय इलाके में ही है। यहां जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों में नाराजगी है। ऐसे में सपा और कांग्रेस ने इसी इलाके में प्लान के मुताबिक सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी व अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मोहनसराय में जनसभा करके राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने काशी के दस हजार से ज्यादा किसानों को साधने का प्रयास किया है। ट्रांसपोर्टनगर परियोजना मोहनसराय इलाके में ही है। इसके लिए जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन और लाठीचार्ज तक हो चुका है। इसे देखते हुए ही सपा और कांग्रेस ने रणनीति के तहत मोहनसराय में कार्यक्रम आयोजित किया। यह क्षेत्र रोहनियां विधानसभा में आता है और किसान बहुल है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा का स्थान मोहनसराय में सुनियोजित तरीके से आयोजित कर भाजपा और उसकी अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को संदेश देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल और अखिलेश से रिंग रोड योजना, जीटी रोड आवासीय योजना के विस्तार, स्पोर्ट्स स्टेडियम योजना, वरुणा बिहार, गोबर गैस प्लांट और वैदिक सिटी योजना से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधिमंडल से कराई। इनसे करीब दस हजार किसान प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में अलग- अलग बिरादरी के ऐसे किसान नेता हैं, जो अलग-अलग स्थानों से हैं। हालांकि कांग्रेस के इंडी गठबंधन का यह मास्टर स्ट्रोक उसके वोट बैंक में कितनी बढ़ोतरी कराएगा, इसका जायजा चार जून को ही लग पाएगा।
क्योटो के लोग निकाल देंगे डबल इंजन का धुआं: अखिलेश
जनसभा में मौजूद राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अजय राय व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मोहनसराय की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले मैं कहता था पूरे उत्तर प्रदेश में एक सीट के अलावा सभी सीटें गठबंधन जीतने जा रहा है। अब चुनाव सातवें चरण में पहुंच गया है। जनता के अंदर गुस्सा देख रहा हूं। चार जून के बाद इनका मित्रमंडल तो बदलेगा ही मंत्री मंडल भी बदलेगा। जो बीजेपी के लोग क्योटो को अपनी सीट मान रहे थे, वे अब हारने जा रहे हैं। एक और एक जुड़कर 11 हो गए हैं। दूसरी तरफ एक और एक टकरा रहे हैं। हम लोग डबल ताकत हो गए हैं। वह डबल जीरो हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आप वोट डालें खटाखट-खटाखट, हम काम करब फटाफट-फटाफट
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आप खटाखट- खटाखट वोट डालं और हम वाराणसी में फटाफट फटाफट काम करब। बनारस में होवे वाला सारा काम गुजराती करत हऊन। बनारस क लोग त वहां मजदूर या सुपरवाइजर बनके काम करत हऊन। चुनाव का संचालन भी गुजराती कर रहल हऊअन। बनारस के लोगन के बैनर, पोस्टर और स्टीकर चिपकावे खातिर लगावल गईल बा। बनारस की जनता से हम अपील करल चाहत बानी की अब चाकरी करे का समय खत्म हो गइल बा। काशी क परिवार के लोग कोरोना काल में मर गइलन त मोदी बस शोक जतइलन हम जनता के बीच लगातार बनल रहनी।