{"_id":"6655d6fa5dedccfdf70c4fda","slug":"lok-sabha-election-akhilesh-yadav-attacked-bjp-in-rally-public-meeting-in-varanasi-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: काशी में अखिलेश ने कसा सियासी तंज, बोले- भाजपा जहां अपनी सीट मान रही थी, वो भी हार रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: काशी में अखिलेश ने कसा सियासी तंज, बोले- भाजपा जहां अपनी सीट मान रही थी, वो भी हार रही
Tue, 28 May 2024 06:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 May 2024 06:43 PM IST
सार
Akhilesh Yadav In Varanasi : वाराणसी जिले के मोहनसराय गंगापुर में मंगलवार को आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी व कांग्रेस नेता के समर्थन में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट से भी इंडी गठबंधन की जीत होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : एक्स/ समाजवादी पार्टी
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार डबल इंजन का धुआं निकलता नजर आ रहा है। जो धुआं थोड़ा बहुत बचा भी होगा, उसे क्योटो के लोग मिलकर निकाल देंगे। यह घबराए हुए लोग हैं। हम लोगों को शहजादा बोल रहे हैं। जो शहजादा बोल रहे हैं, वह सुन लें कि दोनों शहजादे न केवल शह नहीं बल्कि मात भी देने का काम करेंगे।
मोहनसराय की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि पहले मैं कहता था पूरे उत्तर प्रदेश में एक सीट के अलावा सभी सीटें गठबंधन जीतने जा रहा है। अब चुनाव सातवें चरण में पहुंच गया है। जनता के अंदर गुस्सा देख रहा हूं। चार जून के बाद इनका मित्रमंडल तो बदलेगा ही मंत्री मंडल भी बदलेगा। जो बीजेपी के लोग क्योटो को अपनी सीट मान रहे थे, वे अब हारने जा रहे हैं। एक और एक जुड़कर 11 हो गए हैं। दूसरी तरफ एक और एक टकरा रहे हैं। हम लोग डबल ताकत हो गए हैं। वह डबल जीरो हो गए हैं। वह कहते थे डबल इंजन की सरकार है लेकिन डबल इंजन की सरकार ने यहां के लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनसराय की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि पहले मैं कहता था पूरे उत्तर प्रदेश में एक सीट के अलावा सभी सीटें गठबंधन जीतने जा रहा है। अब चुनाव सातवें चरण में पहुंच गया है। जनता के अंदर गुस्सा देख रहा हूं। चार जून के बाद इनका मित्रमंडल तो बदलेगा ही मंत्री मंडल भी बदलेगा। जो बीजेपी के लोग क्योटो को अपनी सीट मान रहे थे, वे अब हारने जा रहे हैं। एक और एक जुड़कर 11 हो गए हैं। दूसरी तरफ एक और एक टकरा रहे हैं। हम लोग डबल ताकत हो गए हैं। वह डबल जीरो हो गए हैं। वह कहते थे डबल इंजन की सरकार है लेकिन डबल इंजन की सरकार ने यहां के लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : एक्स/ समाजवादी पार्टी
उन्होंने कहा कि जिन्होंने मां गंगा की कसम खाई और कहा कि मां गंगा साफ हो जाएगी। हमारे क्योटो के लोग जानते होंगे कि मां गंगा तो साफ नहीं हुईं लेकिन उसके लिए जितना बजट आया, वह साफ हो गया। जिस गांव को गोद लिया था, उस गांव का कोई नाम ही नहीं ले रहा है। उस गांव को कोई पहचानता भी नहीं है। निवेश के नाम पर बड़े बड़े आयोजन कर रहे थे। बड़े बड़े पंडाल लगा रहे थे। सजावट कर रहे थे। कहा भी लाखों करोड़ का निवेश आएगा। न निवेश आया न कोई कारखाने लगे। बड़े बड़े डिफेंस काॅरिडोर की बात की थी, मिसाइल बनेंगी, टैंक बनेंगी और ना जाने कौन कौन सी मिसाइलें बन जाएंगी। आज जब दस साल पीछे मुड़कर देखते हैं तो वह दीपावली का राॅकेट तो दूर तो बनारस वाले जानते हैं कि सुतली का बम भी नहीं बना पाए।
जी-20 का मतलब दो गुजरात के बाकी भाजपा के लोग
जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : एक्स/ समाजवादी पार्टी
यह जो जी -20 के आयोजन बनारस और देश भर में हुए। जी-20 का मतलब आप जानते हैं, इसका मतलब है दो गुजरात के बाकी भाजपा के लोग। जो नारा लगा रहे थे चार सौ पार, अब चार सौ पार का मतलब समझ आया। 543 में चार सौ पार मतलब कितनी सीटें हुईं 143 सीटें। वह सिर्फ 143 सीटों की बात कर रहे थे। इस बार देश की 143 करोड़ जनता 143 सीटों के लिए तरसा देगी।
क्योटो की हार से डगमगाने लगी है लखनऊ वालों की जुबान
हमारे लखनऊ वाले जब योग करते थे तो डगमगा जाते थे। अब तो सुनने में आया है कि क्योटो में हार की डर से उनकी जुबान भी डगमगाने लगी है। वह कैसी कैसी बातें करने लगे हैं। देश की जनता उनकी नकारात्मक राजनीति को सुनना नहीं चाहती है, उनकी पुरानी कहानियों को सुनना नहीं चाहती है। उनके घिसे डायलाग को सुनना नहीं चाहती है। उन्होंने बहुत कुछ सुनाया और कहा था कि अच्छे दिन आएंगे। बनारस वाले जानते होंगे कि उनके अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन हम इंडी गठबंधन के लोग आपको भरोसा दिला सकते हैं कि जो अच्छे दिन की बात कर रहे थे अच्छे दिन नहीं लाए। कम से कम हम गठबंधन के लोग आप क्योटो से जिता देना हम खुशियों का दिन लेकर आएंगे। जो लोग मनमर्जी हैं जिन्होंने मनमर्जी से करम किया दिन रात हम लोगों को मन की बात सुनाई, देश की जनता मन की बात नहीं सुनना चाहती, देश की जनता संविधान की बात सुनना चाहती है। इसलिए यह चुनाव हमारे आपके भविष्य का है वहीं हमारे आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है।
सरकार में आए तो युवाओं को देंगे पक्की नौकरी
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले महिलाओं का कार्यक्रम हुआ था। जो नारी सम्मान की बात कर रहे थे वहीं वर्तमान सांसद जी यह भूल गए कि जो बीएचयू में घटना हुई थी, जिन्होंने बेटी को अपमानित किया। उसमें जो भी पकड़े गए वह सभी भाजपा के लोग थे। हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। कोई परीक्षा सरकार नहीं करा पाई। फौज की नौकरी भी उन्होंने आधी अधूरी बना दी। जब सरकार में आएंगे तो वही पक्की नौकरी अपने युवाओं को देंगे। पूरे देश के भाजपा के नेता काशी आ गए हैं तो उनके मैनेजमेंट के चक्कर में मत फंसना। समाजवादियों ने युवाओं को लैपटाॅप दिया था जो आज भी चल रहा होगा।
झूठ बोलने वालों को सबक सिखाएगी काशी की जनता
अखिलेश ने कहा कि काशी के विकास के लिए क्योटो का नाम लेकर धोखा दिया है। हमारे सभी नौजवान मोबाइल चलाना जानते हैं। कभी क्योटो की तस्वीर देखी है कि क्योटो क्या है? मैं जब क्योटो गया था तो टोकियो से बुलेट ट्रेन में गया था। क्या काशी में बुलेट ट्रेन आ गई। काशी क्योटो बन गई है क्या? काशी को जिसने क्योटो बनाने का सपना दिखाया है, मां गंगा की कसम खाकर मां गंगा को साफ करने का संकल्प लिया हो। ऐसी झूठ बात बोलने वालों और झूठे वायदे करने वालों को सबक काशी की जनता सिखाएगी। क्योटो का सपना दिखाने वाले भी जान जाएंगे