फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Prime Minister narendra modi wrote special appeal young voters of Kashi

PM Modi: 'आज मैं आपको पूरे गर्व और विश्वास के साथ लिख रहा हूं...', नए मतदाताओं से PM की खास अपील

Fri, 31 May 2024 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 May 2024 09:44 AM IST
सार

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले काशी के बुद्धिजीवियों को भी पत्र लिख चुके हैं। जिले में करीब 2000 गणमान्य लोगों को यह पत्र  भेजा गया था। इसके माध्यम से पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की थी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Prime Minister narendra modi wrote special appeal young voters of Kashi
काशी के वोटरों से अपील करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ने नव मतदाताओं को पत्र लिखा है। कार्यकर्ता उन्हें उन तक पहुंचा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा के बाद कुछ नव मतदाताओं को वह पत्र सौंपे। पीएम ने लिखा कि भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको नमस्कार। आज मैं आपको पूरे गर्व और विश्वास के साथ लिख रहा हूं।

विज्ञापन


आप आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बात मतदाधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। मैं आपको बधाई देता हूं कि आप लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक विशेषाधिकार है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा। क्योंकि लोकतंंत्र न केवल शासन का एक रूप में है, बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है। 
विज्ञापन


आप साक्षी है कि वाराणसी ने पिछले 10 वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों को कैसे छुआ है। युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हमारे ईमानदार प्रयास किसी से छिपे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवा के रूप में, आप समाज और राष्ट्र के निर्माण की कुंजी है। चुनावी प्रक्रिया में आपकी भागीदारी न केवल लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगी, बल्कि यह राष्ट्र की नियति को भी आकार देगी जो मजबूत और समृद्ध भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की आपकी प्रतिबद्धता के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आइए वोट करें और साथ मिलकर एक मजबूत, विकसित और अधिक समावेशी भारत का निर्माण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed