फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election Pallavi Patel PDM Varanasi Akhilesh yadav Samajwadi Parti

UP Politics: 'हिम्मत है तो कन्नौज की बजाय बनारस से लड़ें चुनाव', सपा के इस नेता पर डॉ. पल्लवी ने साधा निशाना

Fri, 26 Apr 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:17 AM IST
सार

UP Politics: डॉ. पल्लवी ने कहा कि न्याय यात्रा में मैं बनारस में राहुल गांधी के साथ थी। उन्हें बताया कि किसानों की जमीन लूटी जा रही है। बुनकरों का हक मारा जा रहा है। नौजवानों के हाथ में काम नहीं है। मगर, राहुल गांधी को कुछ नहीं दिखा। उन्हें बनारस में शराब पीते कुछ लोग ही दिखे। 

विज्ञापन
Lok sabha Election Pallavi Patel PDM Varanasi Akhilesh yadav Samajwadi Parti
सभा को संबोधि करती पल्लवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुनकर कॉलोनी के मैदान, नाटी इमली में अपना दल कमेरावादी की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बनारस आकर चुनाव लड़ें, हम समर्थन देंगे। कन्नौज का रुख क्यों कर रहे हैं। हिम्मत होती तो खुद सामने उतरते। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता को न उतारते।

विज्ञापन


डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि हमारी क्या गलती थी। राज्यसभा की तीन सीटें थीं। हमने कहा कि पिछड़ा, दलित और मुसलमान प्रत्याशी क्यों नहीं हो सकते। उन्हें पिछड़े, दलित और मुसलमान का सौ प्रतिशत वोट चाहिए, लेकिन उनका सम्मान नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


वह वही हैं जिसके खिलाफ खनन घोटाले की जांच है और आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। 2014 से अब तक के चुनाव में उनके साथ पिछड़ा, दलित और मुसलमान साथ खड़ा रहा। मगर, वह सब हारते चलते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पल्लवी ने कहा कि बीजेपी के राज में सबसे ज्यादा अत्याचार पिछड़ा, दलित और मुसलमान पर हुआ है। भाजपा भ्रष्टाचार का दलदल है। इस दौरान अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रमासपा के अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद, राष्ट्रीय उदय पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल पाल और गगन यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।


पेड़ पर चढ़ा एक युवक, पुलिस के छूटे पसीने
बुनकर कॉलोनी के मैदान में सभा के दौरान एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस उसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार कर ले गई। सभास्थल में मौजूद लोगों में अनुशासन की भारी कमी थी और इसके चलते कई बार बैरिकेडिंग टूटते-टूटते बची। मंच की ओर लोगों को जाने से रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। बीच-बीच में लोग एक-दूसरे पर कुर्सी भी फेंक रहे थे और लोगों की उछलकूद के कारण जमकर धूल उड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed