{"_id":"6644df6cfaebcce47b0f0ffd","slug":"lok-sabha-election-modi-win-400-seats-he-will-become-pm-nda-leader-solidarity-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 400 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगे, फिर PM बनेंगे मोदी, एनडीए के नेताओं ने दिखाई एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 400 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगे, फिर PM बनेंगे मोदी, एनडीए के नेताओं ने दिखाई एकजुटता
Wed, 15 May 2024 09:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 09:45 PM IST
सार
Lok Sabha Election: रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि ये खुशी के पल हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे अवसर पर वाराणसी आए। एनडीए के सभी घटक दल के नेता देश के अलग-अलग कोने से आए थे। हम चाहते हैं कि वाराणसी की जनता एक बार फिर बड़ा जनादेश दे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने पार्टी के नेताओं से की बातचीत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान काशी में मंगलवार को एनडीए के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही कहा कि चुनाव में एनडीए के मुकाबले इंडिया गठबंधन कहीं भी नहीं हैं। नरेंद्र मोदी को केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम 400 पार सीटें जीतेंगे। हमें जनता पर बहुत विश्वास है। इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा धक्का लगने वाला है और हमें बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि एनडीए का भागीदार बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी का सम्मान करता हूं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और बिहार में भी सभी 40 सीटें जीतने में सफल होंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस समय भारत में 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन पत्र भरा है। उनका तीसरा कार्यकाल आने वाला है। आने वाले दो-तीन साल में हमारी अर्थव्यवस्था विश्व भर में तीसरे स्थान पर आएगी। हमारे विकास के आंकड़े 2024 में और तेजी से आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। प्रधानमंत्री का नामांकन हुआ है। वे अधिक मतों से जीतेंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राहुल गांधी या विपक्ष के नेता जो भी बोलें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता जिस खुशी के साथ मतदान कर रही है और जो माहौल है वह पीएम मोदी और एनडीए की विजय का प्रतीक है।
एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया 400 पार का लक्ष्य बहुत ही सरलता से हासिल करेंगे। एक तरफ एनडीए जहां एकजुट है और एक साथ प्रचार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष पूरा बंटा हुआ नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। आज आप देख रहे हैं कि चुनाव को लेकर लोग इतने उत्साहित हैं कि कब वोटिंग की जाए। पीएम मोदी के लिए मतदान किया जाए। 2014 और 2019 के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे और ये आंकड़ा 400 पार जाएगा।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।