Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Handloom sarees brand image women leaders in Purvanchal

LS Polls: पूर्वांचल में नेताओं की भी ब्रांड इमेज हैं हैंडलूम साड़ियां, जानें- राजनीति में कैसे हुई इसकी दखल

Fri, 31 May 2024 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा तबस्सुम, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
तबस्सुम, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 May 2024 03:46 PM IST
सार

Lok Sabha Election: मिर्जापुर लोकसभा से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इस वक्त चुनाव प्रचार में हैंडलूम की साड़ियों में ही नजर आ रही हैं। लालगंज सीट से प्रत्याशी नीलम सोनकर खादी और काॅटन की साड़ियों में दिखीं। लिनेन की साड़ियां भी इनकी फेवरेट हैं। लोकसभा की सबसे युवा महिला प्रत्याशी प्रिया सरोज भी काॅटन सिल्क के सूट के साथ बनारसी गमछा में नजर आईं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Handloom sarees brand image women leaders in Purvanchal
अनुप्रिया पटेल, प्रिया सरोज और नीलम सोनकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के सियासी समर में आधी आबादी भी मैदान में है। संख्या भले ही गिनती की हो लेकिन इसमें केंद्रीय मंत्री से लेकर पहली बार चुनाव में कदम रखने वाली सबसे युवा महिला नेता भी लोकसभा चुनाव की प्रत्याशी हैं। बात महिलाओं की हो रही हो तो फैशन स्टेटमेंट की बात होना भी लाजमी है।
विज्ञापन


माैजूदा समय में जिस तरह से हैंडलूम की साड़ियां सोनिया गांधी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी के बीच ट्रेंड कर रही हैं, वैसे ही पूर्वांचल की महिला नेताओं के बीच भी इस वक्त हैंडवोवन काॅटन, जूट और खादी सिल्क की साड़ियां ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पहनावे की खास पहचान, संभालने में आसान, हाथ से बुनी खादी, सूती और जूट की साड़ियों की राजनीति में दखल शुरुआती दाैर से रही है। मिर्जापुर लोकसभा से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इस वक्त चुनाव प्रचार में हैंडलूम की साड़ियों में ही नजर आ रही हैं।

हाल के दिनों में कोई जनसभा हो, रैली हो या डोर टू डोर प्रचार अनुप्रिया पटेल हैंडलूम काटन, काॅटन सिल्क, खादी और खादी सिल्क ही नहीं संबलपुरी इकत, खंडुआ सिल्क, ब्लाॅक पैटर्न सिल्क, कलमकारी, पाटनपटोला, बंगाली तांत साड़ियों में नजर आईं। 

गुजरात, ओडिशा के अलावा साउथ इंडियन सिल्क की साड़ियां भी उनके वार्डरोब में शामिल हैं। साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी और शुरुआत दिनों में भले ही वो काॅटन के सूट में नजर आती थीं लेकिन इस वक्त हैंडलूम की साड़ियों को अपना स्टेटस सिंबल बनाया हैं।

इसी तरह आजमगढ़ के लालगंज सीट से प्रत्याशी नीलम सोनकर खादी और काॅटन की साड़ियों में खास ताैर से दिखती हैं। हैंडलूम में काॅटन सिल्क, खादी, लिनेन की साड़ियां भी इनकी फेवरेट हैं। बेहद सरल और सादी दिखने वाली रिंकी काैल का पहनावा भी बेहद सादा है।


उनके पहनावे में भी हल्के रंग की काॅटन, जूट खऔर खादी साड़ियां ही शामिल हैं। इससे इतर बीएचयू की इंग्लिश की प्रोफेसर डाॅ. इंदु चाैधरी भी इस बार लालगंज सीट से ही उम्मीदवार हैं। बाॅय कट हेयरस्टाइल पर इंदु चाैधरी ज्यादातर सूट ही पहनती हैं। अपने पार्टी सिंबल के लिहाज से जनसभा, चुनाव प्रचार और रैलियों में उन्हें सफेद कुर्ती-पायजामा या फिर सूट में देखा जा सकता है। 

वहीं, पूर्वांचल में सबसे युवा महिला नेता प्रिया सरोज के परिधान में भारतीयता के साथ फैशन का तालमेल भी दिखता है। जनता के बीच वो भी ज्यादातर सूट में नजर आती हैं। कभी-कभी कुर्ती के साथ जींस भी ट्राई कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed