फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Women voters of Banaras less then man voters

Lok Sabha Election: वोट देने में बनारस की महिलाएं ज्यादा कंजूस, इन जिलों की आधा आबादी ने अधिक किया मतदान

Sat, 23 Mar 2024 11:49 AM IST
प्रगति चंद मनीष जायसवाल, सोनभद्र।
मनीष जायसवाल, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक तरफ मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर सभी राजनीतिक दल वोटरों को साधने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Women voters of Banaras less then man voters
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बात चाहे 2014 के चुनाव की हो या 2019 की। मतदान में महिलाओं का उत्साह पुरुषों पर भारी रहा है। 'अन्य दिनों में भले ही वह चहारदीवारी में रहती हों, लेकिन मतदान दिवस पर घरों से बाहर आकर वोट देने में नहीं हिचकतीं। पिछले चुनावों के आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्वांचल की 13 संसदीय सीटों में से दस पर महिलाओं ने वोट देने में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


चंदौली, गाजीपुर और आजमगढ़ की महिलाएं वोट देने में सबसे आगे हैं। सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाले जौनपुर जिले में तो दोनों सीटों पर महिलाओं और पुरुषों के बीच वोट का अंतर सात प्रतिशत से भी ज्यादा रहा। वोटिंग के मामले में वाराणसी की महिलाएं ज्यादा कंजूस हैं। यानी पूर्वांचल में वह सबसे निचले पायदान पर हैं।
विज्ञापन


लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर खूब जोर दे रहा है। इसके लिए स्वीप के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का असर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं पर दिखा है। अपने मताधिकार के प्रति वह अधिक सजग हैं। दोनों ही चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ने के पीछे महिला बलिया मतदाताओं की भूमिका सबसे अधिक जौनपुर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात अलग है कि 13 में से मछलीश सिर्फ दो सीटों से ही महिला प्रत्याशी को गाजीपुर संसद पहुंचने का मौका मिल सका। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2014 और 2019 के चुनावों में सबसे ज्यादा मतदान चंदौली लोकसभा सीट पर हुआ था। यहां दोनों बार 61 फीसदी से मि अधिक वोट पड़े थे।
 
लोस सीट पुरुष  महिला  कुल
लालगंज  50.07 60.00 54.86
आजमगढ़  53.81  61.52  57.56
गाजीपुर  54.88  59.69  57.31
सलेमपुर  51.61  58.92  55.43
बलिया  52.90  54.97  54.35
जौनपुर  52.48  59.13  55.77
मछलीशहर  51.92  60.33  56.02
गाजीपुर  56.35  61.04  58.88
चंदौली  61.35  61.64  61.83
वाराणसी  59.03  54.54  57.13
भदोही  50.91  56.39  53.53
मिर्जापुर  60.34  59.69  60.11
रॉबर्ट्सगंज  57.54  57.03  57.37

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed