{"_id":"65f10bc6fe005edf75096863","slug":"lok-sabha-election-2024-voter-id-update-name-add-apply-from-farm-6-and-8-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है तो जल्द करें आवेदन, ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है तो जल्द करें आवेदन, ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया
Wed, 13 Mar 2024 07:43 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:43 AM IST
सार
Voter ID Update: युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका अभी भी है। ऐसे में वे जल्द संबंधित फॉर्म भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची में आपना नाम है कि नहीं वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये पता कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहते हैं तो जल्द संबंधित फॉर्म भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म- 6 और मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए फॉर्म- 8 भरना होगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाता सूची को अपडेट कर रहा है। साथ ही वोटर हेल्पलाइन (वीएच) एप के जरिये मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम भी ढूंढ सकते हैं। इस एप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार के मुताबिक मतदाताओं को एप से जानकारी लेने के बाद नाम जुड़वाने, संशोधन या पता बदलवाने का काम समय रहते पूरा करा लेना चाहिए। वीएच एप पर अपनी डिटेल डालकर मतदाता अपने बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाओं के बीच माना जा रहा है कि इसके लिए अब कम समय बचा है। मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। यदि किसी गलती के चलते उनका नाम मतदाता सूची में नहीं आता है तो उसे ठीक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।