फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Varanasi Lok Sabha Seats Polling Date and Results Schedule, PM Modi News in Hindi

Lok Sabha Election Date: पूर्वांचल में दो चरणों में चुनाव, देश की VVIP सीट वाराणसी में 7वें चरण में वोटिंग

Sat, 16 Mar 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Mar 2024 05:33 PM IST
सार

Varanasi Lok Sabha Election Date: पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में चुनाव होगा। 1 जून को 19 लाख से अधिक मतदाता पीएम मोदी के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Varanasi Lok Sabha Seats Polling Date and Results Schedule, PM Modi News in Hindi
Lok Sabha Election Date Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया। देश में 7 चरण में चुनाव होंगे। पूर्वांचल में आखिरी दो 25 मई को छठे और एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा। छठे चरण में कुल 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही सीटों पर मतदान होगा। 

विज्ञापन


इसी तरह सातवें चरण में एक जून को महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबटर्सगंज सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 6 मई है। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख नौ मई है। इसी तरह सातवें चरण में नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 14 मई है। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई को नाम वापसी होगी। एक जून को मतदान होगा।  

विज्ञापन
  • छठा चरण- 25 मई लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही
  • सातवां चरण- 1 जून वाराणसी, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज 


विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में मुझे मां गंगा ने बुलाया है... से लेकर 2024 में मोदी की गारंटी की गूंज की तैयारी भाजपा ने कर ली है। इसी रणनीति के तहत पीएम मोदी को एक बार फिर काशी से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं आजादी के बाद पीएम मोदी के सामने उस रिकॉर्ड की बराबरी का भी मौका होगा, जब काशी से लगातार तीसरी बार सांसद हो सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस के रघुनाथ सिंह और भाजपा के शंकर प्रसाद जायसवाल लगातार तीन बार सांसद बने थे। पीएम मोदी ने 2019 का चुनाव रिकॉर्ड अंतर से जीता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed