फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi and Dimple Yadav road show in varanasi

Lok Sabha Election: काशी में 25 को सात किमी लंबा रोड शो करेंगी प्रियंका-डिंपल, बाबा विश्वनाथ का लेंगी आशीर्वाद

Tue, 21 May 2024 01:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 May 2024 01:02 PM IST
सार

25 मई को प्रियंका गांधी और डिंपल यादव एक साथ बनारस में रोड शो करेंगी। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद दोनों लोग संत रविदास मंदिर जाएंगी। रोड शो की शुरुआत महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद होगी।  

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi and Dimple Yadav road show in varanasi
डिंपल यादव और प्रियंका गांधी - फोटो : instagram/X@priyankagandhi

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव 25 मई को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए वाराणसी में रोड शो करेंगी। पूर्वांचल में यह पहला मौका होगा जब दोनों दिग्गज नेता एक साथ रोड शो में नजर आएंगी। कांग्रेस संगठन की ओर से इस रोड शो की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


रोड शो से पहले प्रियंका और डिंपल काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद दोनों नेता सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगी। वहां मत्था टेकने के उपरांत लंका स्थित सिंह द्वार से उनका रोड शो प्रारंभ होगा।

विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि 25 की शाम में रोड शो होगा। प्रियंका गांधी और डिंपल यादव बीएचयू सिंह द्वार स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड शो की शुरुआत करेंगी। यह रोड शो लंका से शुरू होकर दुर्गाकुंड, भेलूपुर, रेवड़ी तालाब, गिरजाघर चौराहा, नई सड़क, बेनियाबाग, चेतगंज, लहुराबीर होते हुए मलदहिया स्थित पटेल चौराहे पर पहुंचेगा। यहां दोनों नेत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व वाराणसी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का समापन करेंगे।

चौबे ने बताया कि सात किलोमीटर लंबे रोड शो में कांग्रेस के अलावा उसके अनुषांगिक संगठनों कांग्रेस सेवादल, यृुवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, इंटक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इनके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता में रोड शो का हिस्सा होंगे। रोड शो वाले रास्ते पर जगह-जगह अलग-अलग संगठनों की ओर से दोनों नेताओं का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और कुर्मी वोट बैंक पर नजर

कांग्रेस ने प्रियंका और डिंपल के रोड शो के जरिए वाराणसी संसदीय सीट के ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और कुर्मी वोट बैंक को साधने का खाका तैयार किया है। चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और महामना की प्रतिमा को नमन से ब्राह्मण वोट बैंक में अच्छा संदेश जाएगा। रोड शो के लिए जिस रास्ते को चुना गया है, उनमें से रेवड़ी तालाब और नई सड़क मुस्लिम बहुल है।
विज्ञापन

पीएम मोदी से लंबा होगा प्रियंका-डिंपल का रोड शो

वाराणसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अप्रैल को लंका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक लगभग पांच किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। मगर प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को रोड शो सात किलोमीटर से लंबा होगा। लंका स्थित बीएचयू सिंह द्वार से प्रारंभ होकर यह मलदहिया पटेल चौराहे पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed