{"_id":"663b3e8298abbaf54b04335d","slug":"lok-sabha-election-2024-pdm-workers-and-lawyers-create-ruckus-during-nomination-in-varanasi-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: वाराणसी में नामांकन के दौरान हंगामा, PDM प्रत्याशी के सामने भाजपाजनों ने लगाए वापस जाओ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: वाराणसी में नामांकन के दौरान हंगामा, PDM प्रत्याशी के सामने भाजपाजनों ने लगाए वापस जाओ के नारे
Wed, 08 May 2024 02:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 May 2024 02:27 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेक के बाहर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान पीडीएम प्रत्याशी के सामने भाजपाजनों ने वापस जाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन
नामांकन स्थल पर लोगों को शांत कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नामांकन दाखिला के दूसरे दिन बुधवार को अपना दल कमेरावादी (पीडीएम) के प्रत्याशी गगन प्रकाश यादव समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे तो यहां भाजपा विधि प्रकोष्ठ के शशांक शेखर त्रिपाठी ने ओवेसी वापस जाओ, पल्लवी पटेल वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर दोनों पक्ष के समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया।
विज्ञापन
गगन प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग वहां तक आ पहुंचे जहां सिर्फ नामांकन करने जा रहे प्रत्याशी ही जा सकते हैं। ऐसे में यह सुरक्षा में चूक है। कहा कि वह मामले में अदालत, बार काउंसिल और चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी से पारस नाथ केसरी ने नामांकन किया। वहीं गगन प्रकाश अपना दल कमेरावादी, रियाजुद्दीन निर्दलीय व सूर्य राष्ट्रीय अंबेडकर दल प्रमुख राजेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे। मालूम हो कि इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 10 को और पीएम मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन