फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Kashi Vishwanath Temple Motivated to vote of Devotees

Lok Sabha Election 2024: बाबा विश्वनाथ भी श्रद्धालुओं को दे रहे संदेश, लोकतंत्र के महापर्व में करें मतदान

Tue, 30 Apr 2024 06:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन अलग- अलग तरकीब अपना रही है। उधर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में पोस्टर, टोकन, टिकट, वेबसाइट पर भी अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Kashi Vishwanath Temple Motivated to vote of Devotees
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ के दरबार से निकले संदेश को श्रद्धालु न सिर्फ सुनते हैं, बल्कि उस पर अमल भी करते हैं। इस बार बाबा विश्वनाथ भक्तों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का संदेश दे रहे हैं। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही टोकन, टिकट और वेबसाइट के जरिए भी मतदान की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ श्रद्धालुओं को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान आपका अधिकार ही नहीं, राष्ट्रीय कर्तव्य भी... का बोध करा रहे हैं। राष्ट्र की उन्नति व विकास के लिए वोट का संदेश दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए काशी विश्वनाथ धाम में पोस्टर लगाए गए हैं। विभिन्न प्रकार के टोकन और टिकट पर भी मतदान की अपील की गई है। 

ऑफिशियल वेबसाइट से भी यह संदेश दिए जा रहे हैं। देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं से एक तरफ जहां न्यास की तरफ से वोट देने की अपील की जा रही है, वहीं काशीवासियों को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। मेरी काशी, मेरी शान-एक जून को करें मतदान आदि स्लोगन के जरिए स्थानीय लोगों को भी हर हाल में सातवें चरण में वोट देने का संदेश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed