#VoteKaro : मानव श्रृंखला बना कर वाराणसी खाएगा मां गंगा की कसम- 'शत-प्रतिशत मतदान करेंगे हम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सरकार चुनने के लिए शुरू लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काशीवासी 27 अप्रैल को मां गंगा को साक्षी मानकर शत-प्रतिशत मतदान की शपथ लेंगे। हाथों में हाथ लेकर देश का भविष्य संवारने की सौगंध लेंगे।
अमर उजाला, अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर काशी के अर्द्धचंद्राकार अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक सुबह सात बजे मानव शृंखला बनाई जाएगी। हाथ से हाथ बांध कर बनाई जाने वाली मानव शृंखला में शामिल लोगों द्वारा मतदान के लिए सामूहिक शपथ के बाद सुरसरि तट पर राष्ट्रगान से इस अभूतपूर्व आयोजन का समापन होगा।
पांच साल पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी में 58.33 फीसदी मतदान हुआ था। जिला प्रशासन ने इस बार वाराणसी को पूरे प्रदेश में मतदान के मामले में सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाने के लिए मतदान को महात्योहार के रुप में अभियान शुरू कर दिया है। अमर उजाला शत-प्रतिशत मतदान की इसी मुहिम को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन का हमसफर है।
प्रशासन भी बनेगा इस अभियान का हिस्सा
इस अभियान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने शहर के 50 विद्यालयों के 35 हजार छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान में शामिल किया है। ये छात्र-छात्राएं जहां मतदान की शपथ के साथ अपने घर-परिवारों के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं इस अभियान से कई स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन भी अभियान से जुड़ने के लिए तैयार हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी में 75 फीसदी से ज्यादा मतदान का लक्ष्य रखा गया है। 27 अप्रैल को सुबह सात बजे मतदान के महाअभियान में काशी की जनता अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच मानव शृंखला का हिस्सा बनकर गणतंत्र को मजबूती प्रदान करेगी।