फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : swami avimukteshwranand statement on pm modi

मोदी के खिलाफ खड़े संतों के प्रत्याशी का पर्चा खारिज, जारी है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धरना

Wed, 01 May 2019 11:23 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 01 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : swami avimukteshwranand statement on pm modi
धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से बात करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संत समाज ने उनके खिलाफ चुनावी ताल ठोकी थी। पीएम मोदी के खिलाफ अखिल भारतीय राम राज्य परिषद के उम्मीदवार ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन मुख्य उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए। मंगलवार को भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है। एडीएम सिटी और एसपी सिटी उनसे बातचीत करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को अखिल भारतीय राम राज्य परिषद के प्रत्याशी और राष्ट्रीय संयोजक बीएचयू से चार बार गोल्ड मेडलिस्ट वेदांताचार्य श्रीभगवान ने नामांकन किया था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चार डमी प्रत्याशी के साथ वेदांताचार्य को मुख्य प्रत्याशी घोषित किया था। मंगलवार को वेदांताचार्य का नामांकन खारिज होने के कारण स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नाराज हो गए और कचहरी परिसर में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

कचहरी परिसर में जमकर की नारेबाजी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दबाव पर हमारे प्रत्याशी का पर्चा खारिज किया गया है। सिर्फ पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। संतों के साथ मिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 'हर-हर महादेव' का उद्घोष किया। साथ ही धरने पर बैठ कर नारेबाजी 'तानाशाही नहीं चलेगी' शुरू कर दी।

स्वामी अविकमुक्तेश्वरानंद ने रायफल क्लब के बाहर धरने पर बैठे हैं। स्वामी ने मौन व्रत धारण कर रखा है और परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चुकी आचारसंहिता चल रही है इसलिए धरना गैरकानूनी है। उन्होंने बताया की जिला निर्वाचन अधिकारी उनसे मिल कर उनकी बात सुनेंगे। फिलहाल स्वामी जी 100 मीटर दूर अब धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed