सपा ने अमित शाह को ठहराया बंगाल हिंसा का जिम्मेदार, मोदी को बताया हिटलर की तरह तानाशाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा को समाजवादी पार्टी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने मंगलवार को देश में हिंसावादी माहौल के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार बताया।
बुधवार को सिगरा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पांच साल तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ हिंसा का वातावरण बनाती रही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कहा कि जिस तरह से हिटलर राष्ट्रवाद का नारा देकर तानाशाह के रूप में विख्यात हुआ उसी तरह नरेंद्र मोदी भी चल रहे है।
इन्होंने 2014 में जो वादे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। यही वजह है कि इस बार के चुनाव में वह पुलवामा आतंकी घटना को लेकर मैदान में उतरे। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कभी गाय के नाम पर, कभी राम के नाम पर केवल हिंसा फैलाई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि 23 मई के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। भाजपा की सरकार भी नहीं बनने वाली।
23 मई के बाद केंद्र में साझा विपक्ष की सरकार बनेगी। कौन बनेगा प्रधानमंत्री के सवाल पर कहा कि सारे परिणाम घोषित होने के बाद विपक्ष अपना नेता चुन लेगा। भाजपा के पास पीएम के लिए कोई चेहरा नहीं है। देश का माहौल बिल्कुल बदल चुका है।
देश के सारे राज्यों से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। कई राज्यों में तो भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव 1977 का इतिहास दोहराएंगी। जिस तरह से 1977 में बनारस के राजनारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली में हराया था। उसी प्रकार बनारस में गठबंधन प्रत्याशी हराएंगी।