एनडीए के चेहरों पर भरोसा और मजबूत, दिग्गजों ने काशी से दिया पूरे देश को संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के नामांकन में एनडीए के पूरे कुनबे की मौजूदगी ने देश को भाजपा नीत गठबंधन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया है। नामांकन के लिए पीएम के आने से पहले ही घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने उनके नेतृत्व पर मुहर लगाई।
इस शक्ति प्रदर्शन के साथ ही गठबंधन ने पीएम मोदी को एनडीए के सर्वमान्य चेहरे के रूप में स्वीकृति दी। इसके बाद मोदी द्वारा देश में पहली बार सत्ता पक्ष की लहर का बयान इस एकजुटता को साबित करता है।
जानकार इस शक्ति प्रदर्शन के मायने निकालने लगे हैं। उनका मानना है कि तीन चरण के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री की संसदीय सीट से गठबंधन की मजबूती के सकारात्मक परिणाम आने चाहिए।
सहयोगियों के साथ से चुनावी मैदान फतेह करने का प्रयास
गुरुवार को रोड शो के जरिए पीएम ने वाराणसी में अपनी लोकप्रियता को जाहिर कर दिया है। यही नहीं, इसी दौरान कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी के बजाय पूर्व विधायक अजय राय को प्रत्याशी की घोषणा को भी भाजपा अपनी रणनीतिक सफलता के तौर पर प्रचारित कर सकती है।
इस बीच एनडीए नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अब तक के चुनावी माहौल में एनडीए के साथ सहयोगी दलों की स्थितियों के साथ आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया।